कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य मार्केट व आसपास के क्षेत्रों को कचरा संग्रहण साफ-सफाई व प्लास्टिक प्रयोग न करने के प्रति जागरूक करना था। लोगों को साफ-सफाई, गीला और सुखा कूड़ा अलग करने के प्रति भी जागरूक किया जा रहा है। फिलहाल ये वेस्ट एक्सचेंज ऑफर सेक्टर-7, 8, 9 और 11 में बने वीटा बूथ पर शुरू किया गया है, जिसे भविष्य में सभी वीटा बूथों पर लागू किया जाएगा।