फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देखने में भोली सी लगती है ये महिला, पर इसकी हरकतें बेहद खेतरनाक

Sun, 04 Jun 2017 03:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
विज्ञापन
1 of 6
महिला एएसआई बलजिंदर कौर
तस्वीर में दिख रही ये महिला देखने में भोली सी लग सकती है, लेकिन इसके कारनामे इतने खतरनाक हैं कि रौंगटे खड़े हो जाएंगे।
विज्ञापन

2 of 6
महिला एएसआई बलजिंदर कौर
कमेटी के नाम पर लोगों को करीब 48 लाख रुपये की चपत लगाने के आरोपी महिला एएसआई बलजिंदर कौर को पंचकूला पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बलजिंदर कौर हरियाणा पुलिस की टेलीकॉम विंग में एएसआई के पद पर कार्यरत है। बलजिंदर कौर को गिरफ्तार कर शनिवार को कोर्ट में पेश किया गया। उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन

3 of 6
महिला एएसआई बलजिंदर कौर
सेक्टर-20 थाना प्रभारी अंशु सिंगला ने बताया कि बलजिंदर पर लोगों से 47 लाख से ज्यादा रुपए ठगने का आरोप है। पुलिस ने बलजिंदर कौर के खिलाफ धारा-3, हरियाणा प्रोटेक्शन ऑफ इंटरेस्ट ऑफ डिपॉजिट्स इन फाइनेंशियल इस्टेबिलिस्मेंट एक्ट ऑफ 2013 के तहत केस दर्ज किया है। वहीं बलजिंदर कौर के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

4 of 6
fraud - फोटो : अमर उजाला
बलजिंदर कौर पंचकूला सेक्टर 19 में रहती थी। आरोप है कि वह बीते कई सालों से अपने एरिया में कमेटी चलाने के नाम पर लोगों से लाखों रुपये ले लिए, लेकिन कमेटी पूरा होने पर किसी को पैसे वापस नहीं किए। इसके बाद लोगों ने सीएम विंडो और पुलिस के आला अधिकारियों को शिकायत दी, पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। अमर उजाला ने नौ अप्रैल 2017 के अंक में इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया था।
विज्ञापन

5 of 6
demo pic
इसके बाद मामले की जांच कर पुलिस ने एएसआई को गिरफ्तार किया। असल में पंचकूला पुलिस के डीसीपी के पास सेक्टर 19 में रहने वाली किरण देवी सहित कई लोगों ने शिकायत दी थी। जिसमें बताया गया था, कि बलजिंदर कौर ने यहां सेक्टर 19 में दर्जन भर महिलाओं से कमेटियों के नाम पर लाखों रुपये ले लिए। वर्ष 2015 में बलजिंदर कौर ने यहां मकान को बेच दिया और वह बलटाना के वधावा नगर में रहने लगी थी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कैशलेस पेमेंट के जरिए लाखों की ठगी
आरोप है कि पैसे मांगने पर आरोपी एएसआई पुलिसिया रौब दिखाकर धमका देती थी।  इसके बाद पुलिस में कार्रवाई करवाने की बात बोलती थी। महिला के पति के खिलाफ भी शिकायत दी है। दोनों पति-पत्नी पुलिस में तैनात हैं। पति पंजाब पुलिस में तैनात है। इस महिला के खिलाफ कार्रवाई की जाए। किसी के साढ़े 9 लाख तो किसी ने 5 लाख तो किसी के साढ़े 3 लाख दे रखे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें