अगर आपको इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने में दिक्कत हो रही है तो इसे भरने से पहले ये काम जरूर कर लें, वरना बड़ा नुकसान झेलना होगा।
विज्ञापन
2 of 7
income tax return
दरअसल, चंडीगढ़ के लोगों को अब रिटर्न फाइल करने में काफी परेशानी आ रही है। इसकी वजह है आधार कार्ड। जिसके पैन कार्ड से लिंक न होने के कारण लोगों का रिटर्न फाइल नहीं हो पा रहा है। ज्यादातर मामलों में आधार कार्ड और पैन कार्ड में आवेदनकर्ता का नाम ही अलग है तो कुछ में पता दूसरा होने से समस्या आ रही है।
विज्ञापन
3 of 7
income tax return
एक अधिकारी ने बताया कि आधार कार्ड में नाम गलत नहीं है, बस उनको लिखने का ढंग गलत है। मसलन किसी पैन कार्ड में यशपाल नाम लिखा है, उसी को आधार में यश पाल कर दिया तो पैनकार्ड से नाम मिसमैच हो रहा है। ऐसे ही नामों में यी और ई का अंतर आ रहा है। एक आयकर अधिकारी ने बताया कि ऐसे मामले काफी हैं। इस कारण लोग परेशान हैं।
4 of 7
income tax return
- फोटो : वेबसाइट से
ऐसे करें आधार को पैन से लिंक
आधार नंबर को पैन कार्ड से जोड़ने के लिए आपको सबसे ई-फाइलिंग की वेबसाइट (https://incometa&indiaefiling.gov.in/) पर जाना होगा और इन निर्देशों का पालन करना होगा।
विज्ञापन
5 of 7
income tax return
अगर आप पहली बार इस वेबसाइट पर जा रहे हैं तो सबसे पहले **Register Here** पर क्लिक करें। इसके बाद पैन का ब्यौरा देककर ओटीपी वेरिफिकेशन के बाद पासवर्ड बना लें। इसके बाद आपको लॉग इन करना होगा। अगर आपके पास पहले से अकाउंट है तो सिर्फ **Login here** पर क्लिक करें।
विज्ञापन
6 of 7
income tax return
यूज़रआईडी में आपको अपना पैन नंबर डालना होगा। इसके बाद पासवर्ड, और फिर कैपचा कोड डालें। आखिर में **Login** पर क्लिक कर दें। इसके बाद एक पॉप अप विंडो सामने आएगा जिसमें आपसे आधार नंबर को लिंक करने को कहा जाएगा। इसके बाद आधार नंबर डालें और फिर कैपचा कोड। आखिर में **Link now** पर क्लिक कर दें।
अगर आपको पॉपअप विंडो नहीं दिखा तो घबराने की बात नहीं। आप अब भी आसानी से दोनों नंबर को लिंक कर सकते हैं। इसके लिए टॉप मेन्यू में नज़र आ रहे प्रोफाइल सेटिंग्स में जाएं। इसके बाद **Link Aadhaar** वाले विकल्प पर क्लिक करें। इसके बाद अपना आधार नंबर डालें और फिर **Save** पर क्लिक कर दें।