फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहादुर बेटी पर बनी मूवी 'नीरजा' को अवार्ड, भाई बोले कुछ ऐसा सुन सब भावुक

Tue, 18 Jul 2017 09:15 AM IST
संजीव पंगोत्रा/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 5
neerja bhanot
360 जिंदगियां बचाने वाली बहादुर बेटी 'नीरजा' पर बनी मूवी को अवार्ड मिला तो भाई गदगद हो उठे और उन्होंने ऐसी बात कह दी, सुनकर सभी भावुक हो गए।
विज्ञापन

2 of 5
नीरजा
नीरजा फिल्म को आईफा अवार्ड्स में बेस्ट पिक्चर का अवार्ड मिलने से नीरजा भनोट का परिवार खुश है। नीरजा के भाई अनीश भनोट ने अवार्ड की जानकारी मिलने पर कहा कि हमें नीरजा पर नाज है। यह अवार्ड शहर और हमारे परिवार के लिए खुशी लाया है। अनीश ने बताया कि फिल्म में नीरजा का किरदार निभाने वाली सोनम कपूर खुद फिल्म से उनके घर पर आशीर्वाद लेने आई थी।
विज्ञापन

3 of 5
neerja bhanot
अनीश भनोट ने बताया कि 2013 में नीरजा पर फिल्म को बनाने के लिए मुंबई से राम माधवन, अतुल, साइवन चंडीगढ़ उनके घर आए थे। इन सबने फिल्म की स्क्रिप्ट और स्टोरी लिखी थी। इस टीम ने एक साल तक नीरजा की जिंदगी के हर पहलू पर बड़ी गहनता से रिसर्च की। सोनम ने मां से मुलाकात कर उन्हें आश्वासन दिया था कि वह भी उनकी बेटी की तरह ही है और नीरजा के किरदार को उसी अंदाज में वह निभाएंगी। 

4 of 5
neerja
अनीश ने बताया कि इससे पहले नीरजा फिल्म को 64 वें नेशनल फिल्म अवार्ड में बेस्ट फिल्म का अवार्ड भी मिल चुका है। आइफा अवार्ड मिलने पर जब अनीश भनोट से बात की गई तो उन्होंने कहा कि वह किसी काम से मुंबई जा रहे हैं। उन्हें यह जानकारी ट्विटर के जरिए मिली है। यह मेरे परिवार के लिए बहुत खुशी का पल लेकर आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
5 सितंबर को हाईजेक हुआ प्लेन और नीरजा भनोट
नीरजा भनोट ने 1986 में आतंकवादियों का मुकाबला करते हुए पैन एम फ्लाइट 73 में सवार यात्रियों की जान बचाई थी और शहीद हो गई थीं। हमले के वक्त विमान में करीब चार सौ लोग मौजूद थे। नीरजा का परिवार चंडीगढ़ में रहता है। नीरजा के दो भाइयों में अनीश ओर अखिल भनोट हैं। मां रमा का कुछ साल पहले देहांत हो चुका है। अनीश ने बताया कि नीरजा फिल्म 18 फरवरी को रिलीज हुई थी। इसका पहला शो उन्होंने देखा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें