जनवरी माह में पठानकोट के एयरफोर्स स्टेशन पर हुए आतंकी हमले की जांच के लिए मंगलवार को पाकिस्तान की जेआईटी कमेटी पठानकोट पहुंची। कड़ी सुरक्षा के बीच सुबह करीब 11 बजे पठानकोट पहुंची 5 सदस्यीय पाक टीम को एयरफोर्स स्टेशन के मुख्य द्वार के बजाए पिछली दीवार पर बनाये गए नए दरवाजे से अंदर ले जाया गया। पाकिस्तानी टीम के दौरे के दौरान भारी संख्या में पंजाब पुलिस की स्वैट जवान तैनात किए गए थे।
विज्ञापन
पाक जांच टीम पठानकोट में
2 of 6
पाक जांच टीम पठानकोट में
- फोटो : amar ujala
पाकिस्तानी जांच कमेटी की सुरक्षा इंतजामों का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि मीडिकर्मियों को पाकिस्तानी टीम से सौ से डेढ़ सौ मीटर दूर ही रखा गया। वहीं पाक टीम के खिलाफ एयरफोर्स स्टेशन के मुख्य द्वार पर जिला कांग्रेस, आम आदमी पार्टी व शिवसेना कार्यकर्तों ने भारी रोष प्रदर्शन किया। पाकिस्तानी जांच टीम ने एयरफोर्स स्टेशन के अलावा उस गांव का भी मुआयना किया जहां पर पंजाब पुलिस के एसपी सलविंदर सिंह की गाड़ी हमले से एक दिन पहले मिली थी।
विज्ञापन
पाक जांच टीम पठानकोट में
3 of 6
पाक जांच टीम पठानकोट में
- फोटो : amar ujala
इसके बाद जांच कमेटी ने कथलौर पुल और कोलियां गांव का भी दौरा किया। मालूम हो कि कथलौर पुल पर ही आतंकी हमले से एक दिन पहले इनोवा कार के ड्राइवर इकागर सिंह की लाश मिली थी जबकि गांव कोलियां से ही एसपी सलविंदर सिंह की गाड़ी को हाईजैक किया गया था। इस दौरान पंजाब पुलिस के डीआईजी बॉर्डर रेंज कुंवर विजय प्रताप सिंह, एसएसपी आरके बख्शी, एसपी (डी) जसपाल सिंह, डीएसपी (डी) जगजीत सिंह आदि अधिकारी उपस्थित थे।
पाक जांच टीम पठानकोट में
4 of 6
पाक जांच टीम पठानकोट में
- फोटो : amar ujala
वहीं इस सबंध में डीआईजी बॉर्डर रेंज कुंवर विजय प्रताप सिंह ने कहा कि पाकिस्तानी जांच कमेटी को पठानकोट आतंकी हमले से जुड़े हर घटनास्थल पर ले जाया गया है। सुबह 11 बजे पठानकोट पहुंची टीम ने करीब आधा घंटा एयरफोर्स स्टेशन की बाऊंड्री वॉल के साथ सटे इलाके की जांच की उसके बाद पाकिस्तानी टीम करीब साढ़े 11 बजे एयरफोर्स स्टेशन में गई जहां टीम ने करीब एक घंटा बिताया।
विज्ञापन
पाक जांच टीम पठानकोट में
5 of 6
पाक जांच टीम पठानकोट में
- फोटो : amar ujala
एयरफोर्स स्टेशन में आतंकी हमले से जुड़े क्षेत्रों को छोड़कर शेष अन्य क्षेत्रों को भारतीय सुरक्षा बलों की ओर से टैंटो के साथ पहले ही ढक दिया गया था। एयरफोर्स स्टेशन के अंदर पाकिस्तानी टीम ने मेस के अलावा उस ईमारत का दौरा भी किया जहां हमले के दौरान आतंकी छिपे हुए थे। करीब साढ़े 12 बजे एयरफोर्स स्टेशन से बाहर निकली पाकिस्तानी टीम ने गांव सिंबली का दौरा किया जहां पर एसपी सलविंदर सिंह की गाड़ी आतंकी हमले से एक दिन पहले मिली थी।
इसके बाद वाया तारागढ़ से पाकिस्तानी जांच टीम को कथलौर पुल पर ले जाया गया जहां पर टैक्सी ड्राईवर इकागर सिंह की लाश मिली थी। इसके बाद कोलियां मोड़, जहां पर एसपी सलविंदर सिंह की गाड़ी को आतंकियों ने हाईजैक किया था, वहां का दौरा किया गया। इसके बाद सीमावर्ती इलाके बमियाल में उज्ज दरिया पर बने पुल से उन्होने बमियाल बॉर्डर का निरीक्षण भी किया। जिसके बाद वाया दीनानगर पाकिस्तानी टीम अमृतसर के लिए रवाना हो गई।