फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान ने लौटाया भारतीय युवक, बताया क्यों हो गया गायब, जानकर कहेंगे- शर्म करो कुछ

Thu, 26 Apr 2018 10:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 6
अमरजीत सिंह
पाकिस्तान ने भारतीय युवक वतन वापिस भेज दिया है, जिसने पूछताछ में खुलासा किया कि वह वहां जाकर गायब क्यों हुआ था, वजह चौंकाने वाली।

 
विज्ञापन

2 of 6
अमरजीत सिंह
बैसाखी मनाने पाकिस्तान गए सिख श्रद्धालुओं के जत्थे से गायब अमरजीत सिंह को पाकिस्तान ने मंगलवार को बीएसएफ को सौंप दिया। उसे पाकिस्तान रेंजर्स, एक्यू ट्रस्ट प्रॉपर्टी बोर्ड तथा सुरक्षा एजेंसियों के लोग वाघा बार्डर पर छोड़ने पहुंचे थे। उसे करीब 3.30 बजे अटारी बार्डर के जरिए बीएसएफ के हवाले किया गया। भारतीय सुरक्षा एजेंसियों ने उससे घंटों पूछताछ की और फिर उसे घर वालों के हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन

3 of 6
अमरजीत सिंह
अमरजीत बैसाखी मनाने पाकिस्तान गया था, लेकिन कुछ दिनों पूर्व अचानक उनके लापता होने की खबरें मीडिया में आईं। हालांकि अब पता चला है कि वह गायब नहीं हुआ था, बल्कि अपने एक पाकिस्तानी फेसबुक मित्र के घर पर रुका था। इवेक्वी ट्रस्ट प्रॉपर्टी बोर्ड (ईटीबीपी) के अधिकारियों के अनुसार, अमरजीत ने लाहौर से करीब 50 किमी दूर शेखूपुरा में अपने जिस फेसबुक मित्र के घर रुका था उसका नाम आमिर रज्जाक बताया है।

 

4 of 6
अमरजीत सिंह
हालांकि इस मामले को खुफिया एजेंसियों लव अफेयर से जोड़ कर भी देख रही हैं। एजेंसियों के मुताबिक, अमरजीत मलेशिया में पाकिस्तानी नागरिक शहबाज मलिक से मिला था और उसके जरिए उसकी दोस्ती वहां रज्जाक से हुई। रज्जाक से नजदीकी बढ़ी तो रज्जाक की बीवी सलमा फेसबुक और व्हाट्सऐप के जरिए उसके संपर्क में आई। एजेंसियों की पूछताछ में उसने खुद माना है कि सलमा के प्यार के चक्कर में वह मिलने शेखूपुरा चला गया।
विज्ञापन

5 of 6
अमरजीत सिंह
हालांकि, इसकी जानकारी रज्जाक को नहीं थी। बता दें कि अमरजीत 12 अप्रैल को पाकिस्तान गया था और 16 अप्रैल को जत्थे से गायब हो गया। इसी दौरान जत्थे में गई होशियारपुर निवासी महिला किरण बाला द्वारा इस्लाम कबूल कर वहीं पर निकाह करने की घटना के सामने आने के बाद जब जत्था 21 अप्रैल को वतन लौटा तो अमरजीत का मामला भी सुर्खियों में आ गया। उसे लेकर पाकिस्तान ही नहीं बल्कि भारतीय सुरक्षा एजेंसियों में भी हड़कंप मच गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
अमरजीत सिंह
हालांकि, उसने 22 अप्रैल को पहले सोशल मीडिया पर ऑडियो फिर वीडियो डाल कर स्पष्ट किया कि वह मलेशिया में दोस्त बने शेखूपुरा लाहौर निवासी अमीर रज्जाक के घर चला गया था। वीडियो में उसने अपने वीजे की मियाद पहले तीन, फिर डेढ़ महीने बताया था, लेकिन उसका वीजा सिर्फ 10 दिन का ही था। निदेशक इमिग्रेशन फेडरल इंवेस्टिगेशन एजेंसी पाकिस्तान को पाक सरकार के अधिकारी सेक्शन अफसर मो. जिया उल हक ने एक दिन का वीजा अमरजीत सिंह को जारी कराया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें