फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉर्डर पर नहीं फहराया देश का सबसे ऊंचा तिरंगा, पाकिस्तान के 'डॉन' ने उड़ाई खिल्ली

Sun, 16 Apr 2017 09:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 7
राष्ट्रीय ध्वज
बॉर्डर पर देश का सबसे ऊंचा तिरंगा नहीं दिख रहा है। जिस पर अब पाकिस्तान का 'डॉन' इसकी खिल्ली उड़ा रहा है। 
 
विज्ञापन

2 of 7
देश का सबसे ऊंचा तिरंगा
देश का सबसे ऊंचा तिरंगा (360 फुट) का डंडा लाहौर से नजर आता है।  पाकिस्तान के अंग्रेजी अखबार द डॉन ने भारत की खिल्ली उड़ाई है। देश-दुनिया से रिट्रीट सेरेमनी देखने अटारी बार्डर पर आने वाले देशभक्त पर्यटक तिरंगा न देखकर सवाल उठा रहे हैं। वहीं तिरंगा फाइलों में उलझ गया है। 
विज्ञापन

3 of 7
देश का सबसे ऊंचा तिरंगा
भारत-पाक मामलों के इतिहासकार सुरेंदर कोछड़ कहते हैं कि तीन दिन पहले पाकिस्तान के द डॉन ने तिरंगा को लेकर भारत की खिल्ली उड़ाई है। लिखा है कि लाहौर से तिरंगा नहीं बस डंडा दिखता है।
 

4 of 7
अटारी बॉर्डर पर तिरंगा
डीसी कमलप्रीत सिंह संघा ने गृह मंत्रालय से इस बाबत दिशा-निर्देश मांगे हैं। तिरंगे की देखरेख की जिम्मेदारी संभाल रहे नगर सुधार ट्रस्ट के एसई राजीव सेखड़ी कहते हैं कि मंजूरी का इंतजार है। फाइल पर निकाय मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू के हस्ताक्षर होने हैं। 
विज्ञापन

5 of 7
देश का सबसे ऊंचा तिरंगा - फोटो : अमर उजाला
वहीं कैप्टन अमरिंदर सिंह के इस प्रोजेक्ट को हरी झंडी दिखाने का इंतजार है। नगर सुधार ट्रस्ट के पूर्व चेयरमैन और भाजपा के वरिष्ठ नेता सुरेश महाजन पहले ही तिरंगा फहराने से लेकर टेंडर तक की जांच करवाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी भेज चुके हैं। 
विज्ञापन

6 of 7
अटारी बॉर्डर पर देश का सबसे ऊंचा तिरंगा
बता दें, पांच मार्च 2017 से अब तक तिरंगा छह बार फट चुका था। बार-बार हवा के दबाव के चलते तिरंगे के फटने से इसकी देखरेख कर रहे नगर सुधार ट्रस्ट की किरकिरी हो रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
राष्ट्रीय ध्वज
सीमा पर देश का सबसे ऊंचा तिरंगा फहराने में 3.5 करोड़ की लागत आई थी, जिसमें 1.5 करोड़ की लागत से पोल को बनाया गया है
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें