फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

OROP: फिर जंग को तैयार पूर्व सैनिक, दी बड़ी 'धमकी'

Sun, 04 Oct 2015 08:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबाला कैंट
विज्ञापन
1 of 7
दिल्ली के तख्त पर बिठा सकते हैं तो उतार भी सकते हैं। ये कहना है पूर्व सैनिकों का, जो एक बार फिर से लामबंद हो गए हैं। तस्वीरों में पूरा मामला।
विज्ञापन

OROP: फिर जंग को तैयार पूर्व सैनिक, दी बड़ी 'धमकी'

2 of 7
हरियाणा के अंबाला कैंट से एक बार फिर पूर्व सैनिकों ने वन रैंक, वन पेंशन को लेकर संघर्ष का ऐलान किया। इसके लिए उन्होंने दिन भी गांधी के जन्मदिन का चुना और रैली के लिए स्थल भी गांधी मैदान ही चुना।
विज्ञापन

OROP: फिर जंग को तैयार पूर्व सैनिक, दी बड़ी 'धमकी'

3 of 7
एक्स सर्विसमैन वेलफेयर कमेटी अंबाला की ओर से आयोजित इस रैली में सूबे के विभिन्न शहरों व दिल्ली से केंद्रीय एसोसिएशन के पूर्व सैनिक नेताओं ने भी इस रैली में भाग लिया और गांधी मैदान में सरकार को पूर्व सैनिकों के संघर्ष की दूसरी पारी झेलने के लिए खुलकर ललकारा।

OROP: फिर जंग को तैयार पूर्व सैनिक, दी बड़ी 'धमकी'

4 of 7
पूर्व सैनिकों ने मंच से साफ कहा कि यदि पूर्व सैनिक भाजपा सरकार को दिल्ली के तख्त तक बिठा सकती है, तो पूर्व सैनिक उनकी कुर्सी भी छीनने की ताकत रखते हैं।
विज्ञापन

OROP: फिर जंग को तैयार पूर्व सैनिक, दी बड़ी 'धमकी'

5 of 7
पूर्व सैनिकों ने कहा कि यदि समय रहते सरकार ने वन रैंक, वन पेंशन की अधिसूचना पूर्व सैनिकों की मांग के अनुरूप नहीं की तो इसका परिणाम सरकार को बिहार, फिर पंजाब और फिर उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों में देखने को मिल जाएगा।
विज्ञापन

OROP: फिर जंग को तैयार पूर्व सैनिक, दी बड़ी 'धमकी'

6 of 7
पूर्व सैनिकों ने कहा कि चुनावों में वे न केवल खुलकर सरकार का विरोध करेंगे, बल्कि इन राज्यों में जाकर पूर्व सैनिक सभाएं भी करेंगे। जबकि मुख्य आंदोलन दिल्ली में जारी रहेगा, जहां रोजाना देशभर से पूर्व सैनिक जुटते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

OROP: फिर जंग को तैयार पूर्व सैनिक, दी बड़ी 'धमकी'

7 of 7
पूर्व सैनिकों ने रैली में मौजूद हजारों पूर्व सैनिकों से आह्वान भी किया कि वे दिल्ली कूच के लिए तैयार रहें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें