फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पवित्र ग्रंथ की बेअदबी पर बवाल जारी, देखिए लोगों का गुस्सा

Mon, 19 Oct 2015 08:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर,जालंधर,रोपड़,मोगा(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 8
श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी का विरोध पंजाब में लगातार बढ़ता जा रहा है। इसी के चलते रविवार को नाराज युवकों ने मोगा शहर में अमृतसर रोड में एक प्राइवेट अस्पताल में टेस्ट ट्यूब बेबी सेंटर के उद्घाटन समागम में पहुंचे तलवंडी भाई से शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सदस्य सतपाल सिंह की गाड़ी तोड़ दी। उन्होंने गाड़ी भगाकर अपनी जान बचाई।
विज्ञापन

पवित्र ग्रंथ की बेअदबी पर बवाल जारी, देख‌िए लोगों का गुस्सा

2 of 8
इसके अलावा एसजीपीसी सदस्य तरसेम सिंह रत्तियां को कई घंटे अस्पताल में छुपकर बैठना पड़ा और उन्हें अस्पताल के पिछले दरवाजे से निकाला गया। उनकी गाड़ी काउंसिलर कुलविंदर सिंह ने बाहर निकालकर घर पहुंचाई। इसी समागम में शिक्षा मंत्री दलजीत सिंह चीमा और कृषि मंत्री जत्थेदार तोता सिंह को आना था लेकिन उनका कार्यक्रम रद्द कर दिया गया। गांव बघेलेवाला में नौजवानों ने सीएम और डिप्टी सीएम की फोटो लगे शिनाख्ती कार्ड फाड़ कर अकाली दल के खिलाफ रोष जाहिर किया।

विज्ञापन

पवित्र ग्रंथ की बेअदबी पर बवाल जारी, देख‌िए लोगों का गुस्सा

3 of 8
सिख संगठनों ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी के रोष में धरना जारी रखा। मोगा-लुधियाना मार्ग स्थित अजीतवाल और लिंक सड़कों समेत 17 स्थानों पर देर शाम तक धरना जारी रहा। दोपहर बाद मोगा-बरनाला मार्ग, हिम्मतपुरा पुल और निहाल सिंह वाला से धरना समाप्त कर दिया गया। यहां बसें बंद रही, लेकिन नौजवानों की टोलियां तेजधार हथियार लेकर घूमती रहीं।

पवित्र ग्रंथ की बेअदबी पर बवाल जारी, देख‌िए लोगों का गुस्सा

4 of 8
उधर फिरोजपुर में पावन ग्रंथ की बेअदबी के विरोध में भूख हड़ताल पर बैठे एक प्रदर्शनकारी की मौत हो गई जबकि करतारपुर में धरने का वीडियो बना रहे एक सिपाही को प्रदर्शनकारियों ने तलवारों से हमलाकर जख्मी कर दिया। सिपाही को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

विज्ञापन

पवित्र ग्रंथ की बेअदबी पर बवाल जारी, देख‌िए लोगों का गुस्सा

5 of 8
वहीं श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की बेअदबी के पश्चाताप के तौर पर श्री आनंदपुर साहिब स्थित तख्त श्री केसगढ़ साहिब में 21 अक्तूबर को सुबह आठ बजे श्री अखंड पाठ साहिब के भोग डाले जाएंगे। मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल भी अरदास में शामिल होंगे। यह जानकारी शिक्षा मंत्री डॉ. दलजीत सिंह चीमा ने दी।

विज्ञापन

पवित्र ग्रंथ की बेअदबी पर बवाल जारी, देख‌िए लोगों का गुस्सा

6 of 8
फिरोजपुर में हरिके हेड पर बीते 72 घंटे से भूख हड़ताल पर बैठे गांव ढोलन ठठियां, तरनतारन निवासी पूर्ण सिंह (57) की रविवार को मौत हो गई। हरिके हेड पर लगभग तीस हजार सिख संगत धरना दे रहे हैं। विभिन्न गांव के गुरुद्वारों से ग्रामीणों को सूचना दी जा रही है कि वे अपने-अपने घरों से रोटी बनाकर गुरुद्वारे में दें ताकि हरिके हेड पर बैठी संगत तक लंगर पहुंचाया जा सके। हरिके हेड पर धरना के कारण फिरोजपुर की तहसील जीरा तक ट्रकों का जाम लगा हुआ है।
विज्ञापन

पवित्र ग्रंथ की बेअदबी पर बवाल जारी, देख‌िए लोगों का गुस्सा

7 of 8
मक्खू-जालंधर रोड से गिदड़पिंडी तक ट्रकों का जाम है। सिख संगतों ने ट्रक वालों के लिए भी लंगर की व्यवस्था शुरू कर दी है। करतारपुर में रविवार को सिख संगठनों ने पहले करतारपुर-अमृतसर हाईवे को आधे घंटे बंद रखा। दोपहर बाद ढिलवां रोड पर जमा लगा दिया। इस दौरान सिविल वर्दी में तैनात पंजाब पुलिस का सिपाही जगमोहन सिंह उनका वीडियो बनाने लगा। उसे देखकर भीड़ भड़क गई और उस पर तलवारों से हमला कर दिया।

विज्ञापन

पवित्र ग्रंथ की बेअदबी पर बवाल जारी, देख‌िए लोगों का गुस्सा

8 of 8
सूचना मिलते ही जालंधर एसएसपी देहाती हरमोहन सिंह संधू मौके पर पहुंचे। घायल जगमोहन ने बताया कि वह केवल मोबाइल से नंबर निकाल रहा था। कुछ युवकों ने उस पर तलवारों से हमला कर दिया वहीं लोगों के मुताबिक जगमोहन उनका वीडियो बना रहा था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें