फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

24 किलोमीटर लंबी ऐसा दीवार, जहां दिखते ही गोली मारने के आदेश

Fri, 10 Jun 2016 10:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 5
पठानकोट एयरबेस की दीवार के पास नजर आने वाले संदिग्ध को गोली मारने के आदेश - फोटो : अमर उजाला
पंजाब में 24 किलोमीटर लंबी एक ऐसी दीवार है, जहां दिखने वाले को गोली मार दी जाएगी। ये आदेश दीवार पर लगे पोस्टर में दिए गए हैं। देखिए, ये रिपोर्ट।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
पठानकोट एयरबेस की दीवार के पास नजर आने वाले संदिग्ध को गोली मारने के आदेश - फोटो : फाइल फोटो
ये दीवार है, पठानकोट एयरबेस के कवर क्षेत्र की दीवार। इसी साल 2 जनवरी को पठानकोट में हुए आतंकी हमले को देखते हुए 6 महीने बाद ये चेतावनी भरे पोस्टर एयरबेस की दीवार पर लगाए गए हैं। एयरफोर्स ने बेस की दीवार से सटे इलाकों में आदेश को चिपकाकर चेतावनी दी है।
विज्ञापन

3 of 5
पठानकोट एयरबेस की दीवार के पास नजर आने वाले संदिग्ध को गोली मारने के आदेश - फोटो : फाइल फोटो
उधर, गोली मारने के आदेश के बाद ढाकी, धीरा, नौशहरा नालबंदा समेत दीवार से लगते गांवों में दहशत का माहौल है। ढाकी में एयरबेस के साथ दो मंजिला मकान बने हैं। धीरा से आगे नौशहरा नालबंदा तक दीवार के साथ-साथ किसानों के खेत हैं जहां वे रोजाना फसल की निगरानी करने जाते हैं।

4 of 5
पठानकोट एयरबेस की दीवार के पास नजर आने वाले संदिग्ध को गोली मारने के आदेश - फोटो : फाइल फोटो
एयरबेस की दीवार पर 100 मीटर के अंतराल पर पीले रंग के साइन बोर्ड पर ‘खतरा सेना क्षेत्र घुसपैठियों को गोली मार दी जाएगी’ के आदेश लगा दिए गए हैं। यरबेस की दीवार से लगते मोहल्ला ढाकी, उत्तम गार्डन कालोनी, धीरा, धक्का कालोनी, नौशहरा नालबंदा समेत दीवार से सटे गांवों में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पठानकोट एयरबेस की दीवार के पास नजर आने वाले संदिग्ध को गोली मारने के आदेश - फोटो : फाइल फोटो
दीवार पर बनी चेकपोस्ट में तैनात डीएससी के जवान उनसे पूछताछ भी करते हैं। ऐसे में धान की बिजाई के सीजन में उनके लिए काफी दिक्कत पेश आ रही है। लोगों का कहना है कि कभी मकान खाली करने के नोटिस दिए जाते हैं, हमला आतंकियों ने किया, इसमें उनका क्या कसूर है जो उन पर सख्ती की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें