फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय सेना में भर्ती शुरू, जल्दी आइए, कहीं देर न हो जाए

Fri, 03 Jul 2015 09:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 8
भारतीय सेना में खुली भर्ती शुरू हो गई है। हरियाणा के हिसार स्थित महाबीर स्टेडियम में ये भर्ती शुरू हुई है। भर्ती में हरियाणा, हिमाचल प्रदेश व चंडीगढ़ के युवाओं ने भाग लिया। देखिए, जज्बा।
विज्ञापन

भारतीय सेना में भर्ती शुरू, जल्दी आइए, कहीं देर न हो जाए

2 of 8
भर्ती रैली के पहले दिन एजुकेशन हवलदार व डीएससी (डिफेंस सिक्योरिटी कोच) का फिजिकल हुआ। इस दौरान 1996 उम्मीदवार फिजिकल टेस्ट देने पहुंचे, जिनमें से 560 उम्मीदवार ही इस टेस्ट को पास कर सके।

विज्ञापन

भारतीय सेना में भर्ती शुरू, जल्दी आइए, कहीं देर न हो जाए

3 of 8
उमस भरी गर्मी के बावजूद सेना की भर्ती को लेकर युवाओं खासा जोश देखने को मिल रहा है। सुबह 6 बजे भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई। फिजिकल टेस्ट के तहत 1.6 किलोमीटर की दौड़, पुल अप, 9 फुट का गड्ढा कूदकर पार करना व जिगजैग बैलेंस पर चलना जैसे एक्टीविटीज कराई गई।

भारतीय सेना में भर्ती शुरू, जल्दी आइए, कहीं देर न हो जाए

4 of 8
भर्ती के लिए इस दफा स्टेडियम में ऐसे इंतजाम किए गए हैं कि कोई बाहरी तत्व अंदर प्रवेश नहीं कर सकता। स्टेडियम के मुख्य एंट्री गेट पर सेना का जवान तैनात किया गया है, जो उम्मीदवार के अलावा किसी भी बाहरी तत्व को अंदर नहीं जाने दे रहा है।

विज्ञापन

भारतीय सेना में भर्ती शुरू, जल्दी आइए, कहीं देर न हो जाए

5 of 8
स्टेडियम के अंदर भी जगह-जगह सेना के जवान तैनात किए गए हैं। अधिकारियों के मुताबिक पिछली दफा पुलिस लाइन एरिया में हुई भर्ती के दौरान उन्होंने बाहरी तत्वों को आयोजन स्थल से दूर रखने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी थी।

विज्ञापन

भारतीय सेना में भर्ती शुरू, जल्दी आइए, कहीं देर न हो जाए

6 of 8
सेना भर्ती के डायरेक्टर कर्नल आर रंजन के मुताबिक भर्ती प्रक्रिया में किसी भी तरह का फर्जीवाड़ा रोकने के लिए प्रत्येक उम्मीदवार के फिंगर प्रिंट लिए जा रहे हैं। सभी उम्मीदवारों का पूरा रिकॉर्ड तैयार किया जा रहा है, जिसमें उम्मीदवारों का नाम-पता शामिल है।

विज्ञापन

भारतीय सेना में भर्ती शुरू, जल्दी आइए, कहीं देर न हो जाए

7 of 8
कर्नल आर रंजन ने बताया कि अगर कोई उम्मीदवार किसी तरह का नशा करके फिजिकल में भाग ले रहा है तो उसकी चिकित्सीय जांच होगी। जांच में यदि मिला कि उक्त उम्मीदवार ने नशा किया हुआ है, तो उसे भर्ती के लिए अयोग्य घोषित कर दिया जाएगा।

विज्ञापन

भारतीय सेना में भर्ती शुरू, जल्दी आइए, कहीं देर न हो जाए

8 of 8
2 व 3 जुलाई को सिरसा और 4 व 5 जुलाई को जींद जिले की खुली भर्ती होगी। 6 जुलाई को ब्रेक रहेगा। 7 व 8 जुलाई को हिसार और 9 व 10 जुलाई को फतेहाबाद जिले की भर्ती होगी। 11 जुलाई को फिर से ब्रेक रहेगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें