फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑपरेशन ब्लू स्टार: दरबार साहिब में इसी दिन लहराईं थीं तलवारें, तस्वीरें

Wed, 08 Jun 2016 12:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 5
ऑपरेशन ब्लू स्टार की 32वीं वर्षगांठ - फोटो : फाइल फोटो
ऑपरेशन ब्लू स्टार की आज 32वीं वर्षगांठ पर एक बार फिर अमृतसर कट्टरपंथियों के निशाने पर है। दो साल दरबार साहिब में हालात हिंसक होते रहे हैं। देखिए, पिछले साल कैसे लहराई थीं तलवारें।
विज्ञापन

2 of 5
ऑपरेशन ब्लू स्टार की 32वीं वर्षगांठ - फोटो : फाइल फोटो
ऑपरेशन ब्लू स्टार में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि देने पहुंचे कट्टरपंथी युवाओं ने श्री हरमंदिर साहिब की परिक्रमा में खालिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए। इसके बाद हालात हिंसक रूप धारण कर गए। परिक्रमा में तैनात एसजीपीसी की टास्क फोर्स और कट्टरपंथी युवाओं के बीच हाथापाई हुई। मारपीट में एक दर्जन से अधिक युवक घायल हो गए। टास्क फोर्स और पंजाब पुलिस ने नारे लगाने वाले युवाओं को हिरासत में लिया और परिक्रमा से बाहर ले गए।
विज्ञापन

3 of 5
ऑपरेशन ब्लू स्टार की 32वीं वर्षगांठ - फोटो : फाइल फोटो
परिसर के बाहर तैनात पुलिस कर्मचारियों ने 50 से अधिक युवाओं को गिरफ्तार कर लिया। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में बाद दोपहर तक माहौल ठीकठाक रहा। इसके बाद परिक्रमा में मौजूद युवाओं ने नारेबाजी शुरू की और विवाद बढ़कर मारपीट तक पहुंच गया। इस दौरान कई युवाओं की पगड़ियां भी उतर गई। कट्टरपंथी युवक पहले से ही श्री हरमंदिर साहिब पहुंच गए थे। सुबह श्री अकाल तख्त साहिब पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान बीच बीच में नारे लगते रहे।

 

4 of 5
ऑपरेशन ब्लू स्टार की 32वीं वर्षगांठ - फोटो : फाइल फोटो
कार्यक्रम के बाद जब संगत और कट्टरपंथी युवक बाहर जाने लगे तो पुलिस ने इन युवाओं को अंदर ही रहने को कहा। पुलिस को डर था कि यह युवक शहर में जाकर तोड़फोड़ या हालात खराब करने की कोशिश न करें। शाम होते ही इन युवाओं को जाने दिया जाएगा। इस कारण युवक परिक्रमा में घूमते रहे। बाद दोपहर युवाओं ने परिक्रमा से बाहर को जाने की तैयारी करते हुए नारेबाजी शुरू कर दी। इसके बाद माहौल खराब हो गया। दर्शन के लिए आई संगत भी सहम गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ऑपरेशन ब्लू स्टार की 32वीं वर्षगांठ - फोटो : फाइल फोटो
टास्क फोर्स और पुलिस कर्मियों ने युवाओं को नारेबाजी बंद करने को कहा लेकिन युवक नहीं माने और एसजीपीसी के टास्क फोर्स और युवाओं में मारपीट हो गई। मारपीट हिंसक हो कई और इसमें करीब एक दर्जन युवक घायल हुए। टास्क फोर्स के भी चार लोगों को कुछ चोटें आई। दोनों गुटों में धक्का-मुक्की के बीच एक मान समर्थक की पगड़ी उछल गई। दोनों गुटों में जमकर तलवारें चलीं और वे लड़ते-लड़ते अकाल तख्त साहिब के बाहर आ गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें