फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आमिर खान की 'दंगल' के खाते में जुड़ी एक और अचीवमेंट, आप भी जानिए

Wed, 28 Dec 2016 09:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़/नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
महावीर फौगाट ने की आमिर खान की तारीफ
रिलीज होने के तीन दिन के अंदर 100 करोड़ क्लब में शामिल हो चुकी आमिर खान की मूवी 'दंगल' के खाते में एक और अचीवमेंट जुड़ गई है। जानिए क्या?
विज्ञापन

2 of 6
आमिर खान के साथ मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर
दरअसल, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने सोमवार को आमिर खान के साथ दंगल देखी। मूवी देखने के बाद सीएम साहिब ने बड़ा ऐलान कर दिया। उन्होंने कहा कि हर हफ्ते फिल्म के डेढ़ सौ प्रिंट टैक्स फ्री रहेंगे। दस हफ्ते तक फिल्म को ये छूट मिलेगी। बशर्ते, पहले से संग्रहित राशि का कोई रिफंड नहीं किया जाएगा। इसकी अधिसूचना जारी कर दी गई है।
विज्ञापन

3 of 6
आमिर खान के साथ मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर
इसके बाद उन्होंने घोषणा की कि हरियाणा स्वर्ण जयंती वर्ष के दौरान फिल्म उत्सव का भी आयोजन किया जाएगा, इस दौरान आमिर खान की दंगल फिल्म को जगह-जगह दिखाया जाएगा, ताकि लोग इसे देखकर प्रेरित हों। उन्होंने बताया कि कुश्ती-दंगल हरियाणा की खेल पंरपरा का गौरवशाली हिस्सा रही है। सरकार हर साल शहीदी दिवस पर 22-23 मार्च को दंगल का आयोजन करती है और इस साल फिर होगा, वो भी एक करोड़ रुपए का।

4 of 6
आमिर खान के साथ मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर
फिल्म देखने के बाद मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि हरियाणा की विशिष्टता को दर्शाने वाली यह एक अच्छी फिल्म है। इस फिल्म में हरियाणा के बेटियों व उनके पिता के संघर्ष को पर्दे पर बेहतरीन तरीके से उतारने के लिए फिल्म कलाकार विशेष आमिर खान बधाई के पात्र है। भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान से यह फिल्म जुड़ी हुई है।
विज्ञापन

5 of 6
dangal
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने देर शाम दंगल का शो देखा। फिल्म डिविजन ऑडिटोरियम में आयोजित दंगल के स्पेशल शो में अभिनेता एवं दंगल के नायक आमिर खान तथा फिल्म के निर्देशक नीतिश तिवारी भी मौजूद रहे। वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु, खेल एवं युवा कल्याण कार्यक्रम विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव डा. कृष्ण कुमार खण्डेलवाल, मुख्यमंत्री के ओ.एस.डी श्री नीरज दफ्तौर तथा मीडिया सलाहकार श्री अमित आर्य भी उपस्थित रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
दंगल फिल्म के टीजर का एक दृश्य
फिल्म के स्पेशल शो के दौरान मुख्यमंत्री के साथ मीडिया से रूबरू होते हुए फिल्म अभिनेता आमिर खान दंगल में बोले गए अपने संवाद म्हारी छोरियां, छोरों से कम है के भी बोलकर सुनाया। यह फिल्म हरियाणा की शान है। हरियाणा के छोटे से गांव बलाली गांव के महाबीर फौगाट व उनकी बेटियां गीता व बबीता के जीवन पर आधारित यह फिल्म देश को प्रेरणा देगी। उन्होंने फिल्स को टैक्स फ्री करने व देखने के लिए मुख्यमंत्री का आभार भी जताया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें