पशु मेले में आए इस आलीशान घोड़े को देखकर हर कोई मंत्रमुग्ध हो रहा था जब इसकी कीमत जानी जो सभी दंग रह गए। दरअसल इसकी कीमत एक करोड़ रुपये से ज्यादा है। बुधवार को हरियाणा के झज्जर के बेरी में आयोजित देश का प्रसिद्ध घोड़ा और गधों के मेले में ऐसा ही एक घोड़ा आया है। घोड़े का नाम आलीशान है। नाम की तरह उसकी शान और शक्ल भी है।
विज्ञापन
देखिए, सवा करोड़ का घोड़ा और नाम 'आलीशान'
2 of 5
इस घोड़े की कीमत सवा करोड़ रुपये लग चुकी है। मगर घोड़ा मालिक इसे बेच नहीं रहे हैं। इसी की तरह इसका बेटा भी आकर्षक और सुंदर है। उसका नाम बादशाह रखा गया है। एक साल के इस घोड़े की कीमत साढ़े 10 लाख रुपये लग चुकी है। नवरात्रों के दौरान हर बार की तरह इस बार भी बेरी में गधों और घोड़ों का मेला लगा है। हरियाणा के अलावा अन्य कई प्रदेशों से व्यापारी मेले में आए हैं।
विज्ञापन
देखिए, सवा करोड़ का घोड़ा और नाम 'आलीशान'
3 of 5
घोड़े के मालिक और चंडीगढ़ निवासी डॉ. जयसिंह चीमा ने बताया कि रोहतक जिले के गांव खेड़ी साध निवासी आशीष के साथ मिलकर चंडीगढ़ में घोड़ों का एक फार्म खोला है। फार्म में लगभग 20-25 घोड़े हैं। सभी बेहतरीन हैं। उन्होंने बताया कि मारवाड़ी नस्ल का आलीशान उनका सबसे बेहतरीन घोड़ा है। अब तक वह राष्ट्रीय स्तर की सुंदरता की सात प्रतियोगिताओं में पहला स्थान हासिल कर चुका है।
देखिए, सवा करोड़ का घोड़ा और नाम 'आलीशान'
4 of 5
उसकी खुराक से लेकर मालिश करने तक हर माह लगभाग 25 हजार रुपये खर्च होते हैं। डॉ. जयसिंहने बताया कि एक व्यापारी ने आलीशान की कीमत सवा करोड़ रुपये लगाई थी। मगर इसे नही बेचा। आलीशान का बेटा बादशाह भी उसके ही नक्शे कदम पर चल रहा है। बादशाह की भी बाप की तरह ही मजबूत कद-काठी तथा चिकने और चमकदार बाल हैं।
एक साल के बादशाह की भी साढ़े 10 लाख रुपये कीमत लग चुकी है। मगर उसे भी उसके मालिक बेचने को तैयार नहीं हैं। मेले में हजारों की संख्या में घोड़े और गधे के मालिक पहुंचे। पहले दिन पंजाब, यूपी, राजस्थान आदि क्षेत्र के व्यापारी घोड़े और गधा, खच्चरों को लेकर मेले में आए।