पहली पत्नी को बांझ मान पति ने बच्चे की चाहत में दूसरी और फिर तीसरी शादी कर ली, लेकिन बच्चा न हुआ। हारकर वो फिर से पहली पत्नी के पास लौटा तो ढलती उम्र में उसने एक साथ तीन बच्चे पैदा कर सभी को चौंका दिया। देखिए, कैसे हुआ ये संभव?
विज्ञापन
देखिए, दुनिया की सबसे उम्रदराज मां, 3 बच्चे एकसाथ
2 of 7
हिसार की रहने वाली इस 71 वर्षीय महिला का नाम भतेरी देवी है और उसने शादी के 44 साल बाद 66 की उम्र में एक साथ तीन बच्चे पैदा किए, वो भी इन विट्रो फर्टिलाइजेशन तकनीक के सहारे। बच्चे को पाकर महिला और उसके पति खुश हैं।
विज्ञापन
देखिए, दुनिया की सबसे उम्रदराज मां, 3 बच्चे एकसाथ
3 of 7
29 मई 2010 को दो लड़के और एक लड़की को जन्म देने वाली भतेरी देवी की शादी 50 साल पहले हिसार में देवा सिंह के साथ हुई थी। शादी के बाद कई साल तक कोई संतान पैदा नहीं हुई। संतान की चाह में देवा सिंह ने दो और शादियां कीं लेकिन उन दोनों से बच्चा नहीं हुआ।
देखिए, दुनिया की सबसे उम्रदराज मां, 3 बच्चे एकसाथ
4 of 7
आखिरकार संतान सुख की चाहत हरियाणा के नेशनल फर्टिलिटी सेंटर ने पूरी कर दी। इन विट्रो फर्टिलाइजेशन तकनीक की बदौलत 66 साल की उम्र में भतेरी देवी मां बन पाईं। यूरोप और अमेरिका में ये तकनीक काफी कामयाब रही है और इस तकनीक के बारे में डॉक्टरों का कहना है कि इसमें खतरा भी कम रहता है।
विज्ञापन
देखिए, दुनिया की सबसे उम्रदराज मां, 3 बच्चे एकसाथ
5 of 7
आईवीएफ स्पेशलिस्ट डॉ. अनुराग बिश्नोई ने दावा किया कि 21 मई, 1944 को जन्मीं भतेरी की जन्मतिथि की पुष्टि जन्म प्रमाणपत्र से भी हुई है। इस तरह वह एक साथ तीन बच्चों को जन्म देने वाली दुनिया की सबसे उम्रदराज महिला बन गई हैं।
विज्ञापन
देखिए, दुनिया की सबसे उम्रदराज मां, 3 बच्चे एकसाथ
6 of 7
चिकित्सकों के मुताबिक तीनों बच्चों में से एक का वजन 1.2 किलोग्राम, दूसरे का 1.1 और तीसरे का 800 ग्राम है। इन बच्चों का वजन काफी कम है और उन्हें गहन चिकित्सा कक्ष (आईसीयू) में रखा गया है। भतेरी देवी चण्डीगढ़ से तीन सौ किलोमीटर दूर रोहतक जिले के सररोद गांव की रहने वाली है।
इसके पहले नवंबर 2008 में हिसार में 70 साल की राजो देवी ने इनविट्रो फर्टिलिटी उपचार के बाद एक लड़की को जन्म देकर दुनिया भर में सुर्खियां बटोरी थीं। बहरहाल, पहली दो बार में सिर्फ दो-दो भूण प्रत्यारोपित किए गए थे, लेकिन तीसरी बार में उनकी बच्चेदानी में तीन भूण डाले गए थे