दरअसल पानीपत रिफाइनरी से अंबाला की ओर से जाने वाली तेल की पाइप लाइन में सेंध लगाकर चोरी करने के बड़े मामले का खुलासा हुआ है। हरियाणा के जिले करनाल के घरौंडा के गांव बेगमपुर के खेतों में पेपसी रोड पर स्थित एक ढाबे के पीछे पाइप लाइन में सुरंग द्वारा सेंध लगाकर इस धंधे को अंजाम दिया जा रहा था। ऐसा करीब दो माह से चल रहा था। पुलिस और रिफाइनरी के अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं, लेकिन अभी तक चोरी करने वालों का कोई सुराग नहीं लगा है।
Trending Videos
विज्ञापन
पाइप लाइन से तेल चोरी का शातिर अंदाज देख दंग रह जाएंगे आप
2 of 6
रिफाइनरी से अंबाला की ओर तेल भेजने के लिए पाइप लाइन बनाई गई है। पाइप लाइन से पिछले लगभग दो माह से तेल का प्रैशर नहीं बन रहा था, जिससे रिफाइनरी के अधिकारी काफी परेशान थे। अधिकारियों ने इस मामले की जांच करने के लिए करीब एक सप्ताह पूर्व पिग मशीन पाइप में डाली। इसमें रिफाइनरी से लगभग एक किलोमीटर दूरी पर स्थित ढाबे के पास मशीन ने पाइप में गड़बड़ी करने होने के संकेत मिले। अधिकारियों ने सोमवार को खुदाई का कार्य शुरू कर दिया।
विज्ञापन
पाइप लाइन से तेल चोरी का शातिर अंदाज देख दंग रह जाएंगे आप
3 of 6
खुदाई करते समय तेल की पाइप के पास सुरंग पाई गई। इसमें पाइप लाइन में लगभग तीन इंच की वॉल लगाकर तेल निकालने का धंधा किया जा रहा था। अधिकारियों ने इस मामले की सूचना पुलिस को दे दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले की जांच आरंभ कर दी है। मंगलवार को कांडला बठिंडा के कार्यकारी निदेशक आरके संतानी मौके पर पहुंचे और खुदाई का कार्य दोबारा शुरू किया। खुदाई के समय गांव बेगमपुर में इस सुरंग काफी लंबी पाई गई। खुदाई का कार्य फिलहाल चल रहा है, लेकिन अभी तक सुरंग कितनी लंबी है, उसका खुलासा नहीं हुआ है।
पाइप लाइन से तेल चोरी का शातिर अंदाज देख दंग रह जाएंगे आप
4 of 6
रिफाइनरी के अधिकारियों ने खुदाई के समय सुरंग लगभग 50 मीटर की दूरी पर बंद पाई। जांच के दौरान अधिकारियों को सुरंग एक ढाबे पर बंद मिली। इसलिए अधिकारियों की शक की सुई आसपास के लोगों पर घूम रही है। मामले का खुलासा होने के बाद ढाबे पर कार्य करने वाले लोग फरार हो गए हैं। पाइप लाइन की खुदाई के समय के समय सुरंग से एक पंखा, होल्डर, केवल, रस्सी आदि अन्य कई उपकरण मिले हैं। सुरंग को रास्ता बिल्कुल आराम दायक रास्ता बना हुआ था।
विज्ञापन
पाइप लाइन से तेल चोरी का शातिर अंदाज देख दंग रह जाएंगे आप
5 of 6
सुरंग में एक व्यक्ति आराम से वॉल को खोलने व बंद करने के लिए आवागमन करता था। सुरंग लकड़ी फट्टों से बनी हुई थी। रिफाइनरी की पाइप लाइन में चोरी होना रिफाइनरी के अधिकारियों पर सवालिया निशान लगा रही है। इस प्रकार का मामला पहले भी हो चुका है। जबकि रिफाइनरी की ओर से पाइप लाइन की सुरक्षा के लिए गाड़ी चलाई हुई है। गाड़ी पाइप लाइन की जांच करती रहती है। मजेदार पहलू है कि पाइप लाइन से चोरी होने की घटना करीब एक किलोमीटर दूरी पर घटी है।
पाइप लाइन से तेल चोरी का शातिर अंदाज देख दंग रह जाएंगे आप
6 of 6
कांडला भंटिडा पाईप लाइन के कार्यकारी अधिकारी आरके संतानी ने कहा कि पाइप लाइन से सुरंग बनाकर तेल चोरी होने की सूचना मिली थी। मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल इसके बारे में कुछ नही कह सकते। उधर, थाना प्रभारी ललित कुमार ने बताया कि पाईप लाईन से तेल चोरी के मामले में फिलहाल किसी के खिलाफ मामला दर्ज नहीं हुआ है। गंभीरता से जांच की जा रही है, जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।