फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देखिए, शातिराना चोर कितनी आसानी से करते थे तेल का खेल?

Mon, 16 Nov 2015 09:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरुक्षेत्र(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 8
देखिए शातिरों की करतूत की तस्वीरें, इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) की पाइप लाइन में छेद कर तेल चोरी के खेल कर रहे थे।
विज्ञापन

देखिए, शातिराना चोर कितनी आसानी से करते थे तेल का खेल?

2 of 8
शातिरों की करतूत, इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) की पाइप लाइन में छेद कर तेल चोरी के खेल कर रहे थे। मामला हरियाणा के कुरुक्षेत्र का है। कुरुक्षेत्र-रुड़की-नजीबाबाद पाइप लाइन में छेद कर तेल चोरी के खेल का बड़ा खुलासा लाडवा पुलिस ने आईओसी अधिकारियों के सहयोग से किया है। यह गोरखधंधा तीन माह से भी अधिक समय से चल रहा था।

विज्ञापन

देखिए, शातिराना चोर कितनी आसानी से करते थे तेल का खेल?

3 of 8
मेन पाइप पर वाल्व लगाकर मकान तक अंडर ग्राउंड पाइप लाइन बिछाकर इस सारे खेल को अंजाम दिया जा रहा था। मकान में रात को तेल के टैंकर भरकर सप्लाई किया जा रहा था। हालांकि कोई भी आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा है, लेकिन पुलिस ने मकान को कब्जे में ले लिया है। यह मकान सोनीपत निवासी किसी व्यक्ति का बताया जा रहा है।

देखिए, शातिराना चोर कितनी आसानी से करते थे तेल का खेल?

4 of 8
हुआ यूं कि पिछले कई दिनों से पाइप लाइन में प्रेशर लो को रिकार्ड किया जा रहा था। आईओसीएल के अधिकारियों ने इस पाइप लाइन पर पेट्रोलिंग गार्ड्स को अलर्ट कर दिया था। रविवार को सुबह गार्ड ने सुपरवाइजर प्यारे लाल को बताया कि बोहली गांव के पास शिवदेव कालोनी में पाइप लाइन में कुछ गड़बड़ है। आईओसीएल अधिकारी वहां पहुंचे और उन्होंने जांच आरंभ की तो एक-दो स्थानों पर डीजल बिखरा दिखाई दिया।
विज्ञापन

देखिए, शातिराना चोर कितनी आसानी से करते थे तेल का खेल?

5 of 8
इस पर शक पक्का हो गया और अधिकारियों ने थाना सदर पुलिस को सूचना दी। थाना प्रभारी और डीएसपी भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने जेसीबी मशीन मंगवाकर खुदाई शुरू करवाई तो मेन लाइन में से तेल चोरी के खेल का पता लगा। जेसीबी मशीन से जैसे-जैसे खुदाई होती गई वैसे-वैसे चोरी करने के तरीके का पता लगता गया। यह देखकर अधिकारी और पुलिस भी दंग रह गई।

विज्ञापन

देखिए, शातिराना चोर कितनी आसानी से करते थे तेल का खेल?

6 of 8
तेल चोरी माफिया ने मेन पाइप लाइन में छोटी पाइप जोड़कर नवनिर्मित कोठी तक पहुंचा रखी थी। पाइप लाइन जमीन के अंदर कोठी में रसोईघर की सीवरेज लाइन तक पहुंची हुई थी। रसोई में एक पाइप थी जिस पर वाल्व लगा था उससे तेल चोरी होता था। हरे रंग की प्लास्टिक की पाइप रसोई से बाहर जा रही थी। जब पाइप की जांच की गई तो प्लास्टिक की पाइप में लोहे की पाइप थी। ताकि देखने वालों को लगे कि यह गंदे पानी की पाइप लाइन है।
विज्ञापन

देखिए, शातिराना चोर कितनी आसानी से करते थे तेल का खेल?

7 of 8
रात के समय ही यहां तेल के टैंकर आते थे। इसके बाद अंधेरे में ही चले जाते थे। ये भी सामने आया है कि यह मकान कुछ समय पहले ही बनाया गया है। पुलिस के अनुसार मकान सोनीपत के निवासी सुरजीत सिंह के नाम पर बताया गया है। यहां पर रात के समय ही दो युवक आते थे। लेकिन, वे कौन थे और कहां से आते थे, इसके बारे में देर रात तक कोई खुलासा नहीं हो पाया था।
विज्ञापन

देखिए, शातिराना चोर कितनी आसानी से करते थे तेल का खेल?

8 of 8
जसजीत सिंह, मैनेजर, ऑपरेशन, आईओसीएल, अंबाला ने बताया कि पाइप लाइन में लो प्रेशर की कई दिनों से सूचना मिल रही थी। जांच कराई गई तो चोरी का मामला सामने आया। जांच की जा रही है कि कितना तेल चोरी हुआ है। पुलिस थाना में मामला दर्ज करवा दिया गया है। यह पाइप लाइन रुड़की होते हुए उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के नजीबाबाद तक जा रही है। इसमें अलग-अलग समय में पेट्रोल, डीजल और हवाई जहाज का तेल सप्लाई होता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें