फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओलंपियन रेसलर ने बीए की छात्रा को चुना जीवनसाथी, कर ली सगाई, तस्वीरें

Tue, 01 Nov 2016 09:21 AM IST
विजेंद्र कौशिक/अमर उजाला, सोनीपत।
विज्ञापन
1 of 7
योगेश्वर दत्त ने बीए की छात्रा को अपना जीवनसाथी चुन लिया - फोटो : Amar ujala
ओलंपिक पदक विजेता पहलवान योगेश्वर दत्त ने बीए की छात्रा को अपना जीवनसाथी चुनते हुए बीती रात उससे सगाई कर ली। देखिए, तस्वीरें।
विज्ञापन

2 of 7
yogeshwar dutt ring ceramony
कुंडली के नजदीक दिल्ली बॉर्डर पर स्थित निजी रेस्टोरेंट में आयोजित रिंग सेरेमनी में दोनों परिवारों को कुछ ही लोग शामिल हुए। योगेश्वर की भावी जीवनसंगिनी कांग्रेस नेता जयभगवान शर्मा की बेटी शीतल है। शादी 16 जनवरी को दिल्ली के अलीपुर स्थित बैंक्वेट हॉल में होगी। यहीं पर पहलवान सुशील कुमार की शादी हुई थी। 
विज्ञापन

3 of 7
yogeshwar dutt ring ceramony
योगेश्वर और शीतल को अशीर्वाद देने के लिए पूर्व केंद्रीय मंत्री मुरलीमनोहर जोशी, उनकी बेटी रश्मि आहूजा, सांसद एवं भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष ब्रजभूषण शरण, कांग्रेस नेता कुलदीप बिश्नोई, इनसो नेता दिग्विजय चौटाला, आप प्रदेश अध्यक्ष नवीन जयहिंद व उनकी पत्नी दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल सहित कई गणमान्य लोग शामिल हुए। 

4 of 7
yogeshwar dutt ring ceramony
योगेश्वर दत्त लगातार चार बार ओलंपिक खेल चुके हैं। 2012 में लंदन ओलंपिक में उन्होंने कांस्य पदक जीता था, लेकिन रियो ओलंपिक में चूक गए। उनके गुरू व लोक गायक मास्टर सतबीर ने उनका रिश्ता रोहतक के हुमायूंपुर गांव के नंबरदार व कुलदीप बिश्नोई के बेहद करीबी जयभगवान शर्मा की बेटी शीतल से तय करवाया था।
विज्ञापन

5 of 7
yogeshwar dutt ring ceramony
बीए फाइनल में पढ़ रही है शीतल: योगेश्वर की मंगेतर शीतल जेबीटी व सीटेट करने के बाद सोनीपत के जीवीएम कॉलेज से बीए अंतिम वर्ष की छात्रा है। शादी के बाद योगेश्वर व उनका परिवार तय करेगा कि आगे पढ़ाई जारी रखनी है या नहीं।
विज्ञापन

6 of 7
yogeshwar dutt ring ceramony - फोटो : Amar ujala
भजनलाल परिवार के करीबी रहे हैं जयभगवान शर्मा: योगेश्वर दत्त की मंगेतर शीतल जयभगवान शर्मा की इकलौती बेटी है। शर्मा 1991 में पूर्व सीएम भजनलाल से प्रभावित होकर राजनीति में आए। 1995 से 2000 तक रोहतक ब्लॉक समिति के चेयरमैन रहे। 2004 के विधानसभा चुनाव से पहले पूर्व सीएम के साथ कांग्रेस छोड़कर हजकां में आए, जहां वे हजकां की युवा इकाई के प्रदेश अध्यक्ष बने। अब कुलदीप बिश्नोई के साथ कांग्रेस में शामिल हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
yogeshwar dutt ring ceramony
योगेश्वर दत्त की रिंग सेरेमनी में दोनों परिवारों को कुछ ही लोग शामिल हुए। देखिए, रिंग सेरामनी की तस्वीरें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें