ओलंपियन पहलवान बेटी साक्षी मलिक लाल जोड़े में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। उन्होंने पहलवान संग ही 7 फेरे लिए। तस्वीरों में देखिए रॉयल वेडिंग।
विज्ञापन
2 of 20
पहलवान साक्षी मलिक की शादी
रोहतक के नांदन भवन में अग्नि को‘साक्षी’ मानकर साक्षी मलिक ने सत्यव्रत कादियान संग सात फेरे लिए। भवन में बने भव्य पंडाल में शादी की रस्में पूरे रीति-रिवाज से संपन्न हुईं। शादी में खेल और राजनीति से जुड़े तमाम दिग्गजों ने पहुंचकर नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन
3 of 20
पहलवान साक्षी मलिक की शादी
रात करीब आठ बजे पहलवान सत्यव्रत कादियान गाजे-बाजे के साथ बारात लेकर नांदल भवन पहुंचे। बारात के स्वागत में महिलाओं ने स्वागत गीत गाए। देर रात साक्षी और सत्यव्रत ने एक-दूजे को वर माला पहनाई और हमेशा के लिए एक-दूसरे के हो गए।
4 of 20
पहलवान साक्षी मलिक की शादी
दोनों परिवारों के रिश्तेदारों के अलावा तमाम वीआईपी हस्तियां और जिले के पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों ने शादी में शिरकत की। सभी ने नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद दिया। इसके बाद तारों की छांव में साक्षी अपनी ससुराल के लिए रवाना हो गईं।
विज्ञापन
5 of 20
पहलवान साक्षी मलिक की शादी
रोहतक के सेक्टर-4 की रहने वाली महिला पहलवान साक्षी मलिक और बेरी रोड निवासी पहलवान सत्यव्रत कादियान काफी समय पहले एक ही अखाड़े में खेलते थे। दोनों ने कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में एक साथ भाग लिया।
विज्ञापन
6 of 20
पहलवान साक्षी मलिक की शादी
रियो ओलंपिक में देश को पदक दिलाने के बाद साक्षी ने अपने सुल्तान का ऐलान कर दिया था। इसके बाद दोनों परिवारों की रजामंदी से दोनों की शादी तय कर दी गई। पिछले कई दिनों से शादी की तैयारियां चल रही थीं।
विज्ञापन
7 of 20
पहलवान साक्षी मलिक की शादी
शादी के लिए नांदल भवन को दुल्हन की तरह सजाया गया। थाईलैंड से फूल मंगाए गए थे। दूसरे स्थानों से सजावट का सामान लाया गया था। सजाने के लिए दिल्ली से कारीगर आए थे जिन्होंने दिन रात मेहनत करके करीब पांच दिनों में पंडाल को सजाया।
8 of 20
पहलवान साक्षी मलिक की शादी
शादी में करीब 10 हजार लोगों का खाना तैयार किया था। इसमें 12 तरह की आइसक्रीम, 10 तरह की मिठाइयां और फलों की चाट के लिए अलग-अलग स्थानों से फल मंगाए गए थे। हर तरह के खास इंतजाम किए गए थे।
9 of 20
पहलवान साक्षी मलिक की शादी
वीवीआईपी और वीआईपी लोगों के लिए अलग से पंडाल बनाया गया था, जबकि आम लोगों के लिए अलग था। सुरक्षा को लेकर भी व्यापक बंदोबस्त किए गए थे। पूरी तरह से शाही शादी थी। प्रवेश द्वार पर दिल छू लेने वाली धुनों ने स्वागत किया।
10 of 20
पहलवान साक्षी मलिक की शादी
बता दें, कि सत्यव्रत के पिता सत्यवान रोहतक में अखाड़ा चलाते हैं। सत्यव्रत भी कई बड़ी चैंपियनशिप में पदक जीत चुके हैं। साक्षी के पिता सुखबीर मलिक डीटीसी में कार्यरत हैं, जबकि उनकी मां सुदेश मलिक आंगनबाड़ी में कार्यरत हैं। इनके अलावा परिवार में बड़ा भाई व भाभी हैं।
11 of 20
पहलवान साक्षी मलिक की शादी
जयमाला पहनाने के बाद साक्षी मलिक और सत्यव्रत कादियान। इस दौरान स्टेज पर खूब आतिशबाजी हुई।
12 of 20
पहलवान साक्षी मलिक की शादी
साक्षी मलिक के दूल्हे भी कम नहीं लग रहे थे। अपनी दुल्हन को लेने के लिए रथ पर सवार होकर आए सत्यव्रत कादियान।
13 of 20
पहलवान साक्षी मलिक की शादी
सत्यव्रत कादियान ने शादी की हर रस्म बखूबी निभाई। इस दौरान रिबन कटाई की रस्म निभाते सत्यव्रत और उनकी सालियां।
14 of 20
पहलवान साक्षी मलिक की शादी
रिबन कटाई के बाद मिलनी की रस्म निभाते सत्यव्रत कादियान।
15 of 20
पहलवान साक्षी मलिक की शादी
दुल्हन बनी साक्षी मलिक को आशीर्वाद देती घर की बुजुर्ग महिला।
16 of 20
पहलवान साक्षी मलिक की शादी
पहलवान बेटी साक्षी मलिक को आशीर्वाद देने पहुंचे इनेलो नेता अभय चौटाला।
17 of 20
पहलवान साक्षी मलिक की शादी
पहलवान बेटी साक्षी मलिक को आशीर्वाद देने पहुंचे जाट नेता यशपाल मलिक।
18 of 20
पहलवान साक्षी मलिक की शादी
पहलवान बेटी साक्षी मलिक को आशीर्वाद देने पहुंचे कृषि मंत्री ओम प्रकाश धनखड़।
19 of 20
पहलवान साक्षी मलिक की शादी
पहलवान बेटी साक्षी मलिक को आशीर्वाद देने पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा।