फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाबली 'खली' के बाद अब ये ओलंपियन पहलवान उतरेगा WWE के रिंग में

Mon, 30 Jan 2017 09:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 6
डब्ल्यूडब्ल्यूई के रिंग में दम दिखाने को तैयार ओलंपियन पहलवान
खली ने WWE के रिंग में कई रेसलरों को धूल चटाई, उनके बाद अब ये ओलंपियन पहलवान भी WWE के रिंग में लड़ने को तैयार को है।
विज्ञापन

2 of 6
सुशील कुमार - फोटो : getty
ओलंपिक में देश को दो पदक दिलाने वाले एक मात्र पहलवान सुशील कुमार ने कहा कि फ्री-स्टाइल कुश्ती के साथ ही खेल प्रेमी अब उसे जल्द ही डब्ल्यूडब्ल्यूई के रिंग में देखेंगे। वह स्वयं भी मैट पर उतरने को बेताब हैं। उन्होंने बताया कि वे जल्द ही नजफगढ़ में आवासीय कुश्ती अकादमी स्थापित करेंगे, जिसमें अंतरराष्ट्रीय स्तर के पहलवान तैयार किए जाएंगे।
विज्ञापन

3 of 6
सुशील कुमार - फोटो : AmarUjala
इसके साथ ही पहलवान सुशील कुमा ने बताया कि वे जल्द ही नजफगढ़ में आवासीय कुश्ती अकादमी स्थापित करेंगे, जिसमें अंतरराष्ट्रीय स्तर के पहलवान तैयार किए जाएंगे। वह शनिवार को शहर के मिशन रोड पर आयोजित निजी कार्यक्रम में शामिल होने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। 

4 of 6
सुशील कुमार - फोटो : getty
सुशील कुमार ने कहा कि फ्री-स्टाइल कुश्ती में उनका सफर जारी रहेगा। वह जल्द ही डब्ल्यूडब्ल्यूई के रिंग में उतरने की तैयारी कर रहे हैं। इसके लिए खेल विभाग से अनुमति मांगी गई है। वहां से हरी झंडी मिलते ही डब्ल्यूडब्ल्यूई के रिंग में भी अपनी ताकत आजमाएंगे। 
विज्ञापन

5 of 6
सुशील कुमार - फोटो : getty
सुशील कुमार ने कहा कि दंगल फिल्म की शूटिंग के दौरान उनकी मुलाकात फिल्म अभिनेता आमिर खान से हुई थी। तभी निर्णय लिया गया कि दिल्ली में महिला कुश्ती को बढ़ावा दिया जाएगा। इसके लिए वह दिल्ली सरकार से मिलकर नजफगढ़ में आवासीय कुश्ती अकादमी स्थापित करेंगे। यहां अंतरराष्ट्रीय स्तर के पहलवान तैयार किए जाएंगे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सुशील कुमार - फोटो : getty
फिल्मों में कॅरिअर बनाने के बारे में एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि अभी उनका एक ही लक्ष्य है और वह है कुश्ती। प्रो रेसलिंग लीग में नहीं खेलने के बारे में उन्होंने कहा कि देशवासियों ने एक ही काम दिया है कि कुश्ती में देश के झंडे को बुलंद करता रहूं। प्रीमियर लीग में छोटे भाई व बहनें लड़ रही हैं वे अच्छे से लड़ते रहें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें