देश की मशहूर ओलंपियन पहलवान ने एक बड़ी ख्वाहिश जाहिर की है। अब देखना ये है कि उनकी इस चाहत को कौन पूरी करना चाहेगा?
विज्ञापन
2 of 6
पहलवान साक्षी मलिक
हम बात कर रहे हैं, रियो ओलंपिक में देश को पदक जिताने वाली पहलवान साक्षी मलिक की। उनका कहना है कि अगर उनकी जिंदगी और संघर्ष पर कोई फिल्म बनाना चाहता है तो उन्हें कोई दिक्कत नहीं है। हालांकि साक्षी ने अपना किरदार निभाने के लिए किसी पसंदीदा अभिनेत्री का नाम नहीं लिया। उन्होंने कहा कि जहां तक अभिनेत्री की बात है यो यह मैं तय नहीं कर सकती। मेरी कोई पसंदीदा अभिनेत्री नहीं है।
विज्ञापन
3 of 6
sakshi malik
साक्षी मलिक ने कहा कि पहलवानी में लोग रुचि रखते हैं और इसे फिल्मों से फायदा होता है तो अच्छी बात है। पहलवानी पर कई फिल्में बन चुकी हैं, पहले सुलतान बनी और अब दंगल। अगर उनके जीवन पर भी कोई मूवी बनाता है तो उन्हें खुशी होगी। वहीं, साक्षी मलिक ने आमिर खान के प्रयास की काफी सराहना की।
4 of 6
ओलंपिक मेडल विजेता पहलवान साक्षी मलिक
अमर उजाला पत्रकार से बातचीत करते हुए साक्षी मलिक ने यह ख्वाहिश जाहिर की। साथ ही उन्होंने साल 2016 को अपना पसंदीदा साल बताया। उन्होंने कहा कि इस साल में उनकी जिंदगी में दो बड़े मुकाम आए। एक तो उन्होंने ओलंपिक में देश का नाम रोशन किया, दूसरा सत्यव्रत कादियान का मेरी जिंदगी में शामिल होना। दोनों ही मौकों ने मेरी जिंदगी को बदल कर रख दिया।
विज्ञापन
5 of 6
साक्षी मलिक
- फोटो : अमर उजाला
साक्षी मलिक का एक और सपना है। वे दो बार की ओलंपिक पदक विजेता बनना चाहती है, वो भी ओलंपियन पहलवान सुशील कुमार की तरह। सुशील के नाम दो ओलंपिक पदक हैं। साक्षी उनकी तरह यह मुकाम अपने नाम करना चाहती है। साक्षी मलिक कहती हैं कि अपनी अभी तक की कामयाबी से मैं खुश नहीं हूं। अभी बहुत आगे जाना है। मेरा टारगेट 2020 के टोक्यो ओलंपिक में भी पदक जीतना है।
साक्षी ने कहा कि 2020 के टोक्यो ओलंपिक में पदक जीतकर मैं सुशील कुमार की बराबरी करना चाहती हूं। यह मेरे लिए बड़ी उपलब्धि होगी और इसके लिए मैंने तैयारी भी शुरू कर दी है। वैसे भी ओलंपिक के लिए किसी भी खिलाड़ी को चार साल पहले ही तैयारी शुरू कर देनी चाहिए और मैं ऐसा कर चुकी हूं। मेरा पूरा ध्यान लक्ष्य हासिल करने पर और विश्व चैम्पियनशिप जीतने पर है।