फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज सत्यव्रत कादियान की दुल्हन बन जाएंगी साक्षी मलिक, Royal वेडिंग की तैयारियां

Sun, 02 Apr 2017 05:18 PM IST
amarujala.com- Written by: खुशबू गोयल
विज्ञापन
1 of 11
पहलवान साक्षी मलिक की शादी
रियो ओलंपिक मेडल विनर धाकड़ पहलवान साक्षी मलिक आज सत्यव्रत कादियान की दुल्हन बन जाएंगी। तस्वीरों में देखिए इस रॉयल वेडिंग की तैयारियां।
विज्ञापन

2 of 11
पहलवान साक्षी मलिक की शादी
रोहतक के गांव बोहर स्थित नांदल भवन में साक्षी मलिक, सत्यव्रत कादियान के साथ 7 फेरे लेंगी। करीब 12 हजार मेहमानों को बुलाया गया है। शादी काफी शाही अंदाज में होगी। बॉलीवुड, खेल और राजनीति की दुनिया की कई नामी हस्तियां इस शादी की शिरकत करने पहुंचेंगी। विवाह समारोह का आयोजन शाम पांच बजे के बाद नंदल भवन में किया जाएगा। शादी की तैयारियां कई दिन से चल रही थीं।

 
विज्ञापन

3 of 11
पहलवान साक्षी मलिक की शादी
साक्षी की मां सुदेश व पिता सुखबीर मलिक ने शादी को खास बनाने की जिम्मेदारी रोहतक के एक वेडिंग प्लानर को सौंपी गई है। उन्होंने नांदल भवन को बेहद खूबसूरत तरीके से सजाया है। मंडप को ब्लैक एंड गोल्ड थीम पर सजाया जा रहा है। सभी मेहमान रेड कारपेट पर चलते हुए कार्यक्रम स्थल में प्रवेश करेंगे। मेहमानों की सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालने के लिए 45 से 50 बाउंसर लगाए जाएंगे, जो हर एक शख्स पर नजर रखेंगे।

4 of 11
पहलवान बेटी साक्षी मलिक के हाथों में सजी मेहंदी
शादी की तैयारियों के मद्देनजर शुक्रवार को सेक्टर चार स्थित साक्षी मलिक के घर में बान की रस्म अदा की गई। बान की रस्म अदा होने के बाद रात आठ बजे के बाद साक्षी ने डिजाइनरों से हाथों और पैरों में मेहंदी रचवाई। मेहंदी लगवाने में करीब तीन घंटे से ज्यादा समय लगा। शनिवार को शादी से पहले होने वाली विभिन्न रस्में निभाई गईं। तेल पूजन से लेकर दूसरी रस्में निभाते समय मंगल गीतों से साक्षी का घर गूंज उठा।
विज्ञापन

5 of 11
पहलवान साक्षी मलिक की शादी
उधर पहलवान सत्यव्रत के घर में भी शादी से संबंधित रस्में निभाई गईं। सत्यव्रत के घर भात भरने का कार्यक्रम भी अखाड़े में होगा। शादी में सत्यव्रत दिल्ली से खरीदी गई शेरवानी पहनेंगे, जबकि रिसेप्शन पर सूट पहनेंगे। वहीं साक्षी मलिक की शादी की ड्रेस अंतरराष्ट्रीय फैशन डिजाइनर सब्यसांची मुखर्जी तैयार करेंगे। सब्यसांची मुखर्जी फिल्म अभिनेत्री ऐश्वर्या राय के अलावा प्रियंका गांधी सहित कई हस्तियों के ड्रेसेज तैयार कर चुके हैं।
विज्ञापन

6 of 11
साक्षी मलिक के पिता सुखबीर मलिक - फोटो : फाइल फोटो
साक्षी मलिक की शादी को यादगार बनाने में उनकी मां सुदेश व पिता सुखबीर मलिक ने कोई कसर नहीं छोड़ी है। शादी को खास बनाने की जिम्मेदारी रोहतक के एक वेडिंग प्लानर को सौंपी है। दुल्हन बनी साक्षी मलिक सिंड्रेला बग्घी में बैठकर स्टेज तक पहुंचेंगी। सिंड्रेला बग्घी को खास तौर पर दिल्ली से मंगाया गया है। वीवीआईपी, दूल्हा-दुल्हन के परिवारजनों के लिए और मीडिया के लिए अलग-अलग लांउज बनाए जाएंगे।
विज्ञापन

7 of 11
साक्षी मलिक की शादी
नांदल भवन के प्रवेश द्वार पर लाइट म्यूजिक के साथ ही कन्हैया लाल ताशे वाले की धुन गूंजेगी। मेहमानों का स्वागत करने व खाना बनाने के लिए मेरठ, दिल्ली व अलीगढ़ से करीब 800 कारीगरों को बुलाया गया है। शादी में 15 प्रकार की सब्जियां, 7 वैरायटी की मिठाई व 15 फ्लेवर की आइसक्रीम और 20 वैरायटी के स्नैक्स मेहमानों के सामने परोसे जाएंगे। 7-8 तरह की मिठाइयां होंगी।

8 of 11
पहलवान साक्षी मलिक
मेहमानों के लिए डिब्बा बंद छोटी बोतलों में मिनरल वॉटर की व्यवस्था की गई है। इसके लिए 1000 पेटियां मंगवाई गई हैं। शादी में रोटियां बनाने के लिए दो मशीनें लगाई जाएंगी। दस हजार से अधिक मेहमानों को गर्मागरम रोटी परोसने के लिए यह व्यवस्था की जा रही है। इसमें एक मशीन एक घंटे में औसतन 1200 रोटियों को बना कर तैयार कर देगी। मेहमानों की संख्या को देखते हुए रोटियां बनाने के लिए दो मशीनों को लगाया जाएगा।

 

9 of 11
साक्षी मलिक
तैयारियों के मद्देनजर साक्षी मलिक की शादी काफी हाईप्रोफाइल रहेगी। साक्षी के पिता सुखबीर मलिक ने बताया कि पीएम नरेंद्र मोदी को भी आने का न्योता भेजा गया था लेकिन व्यस्तताओं के कारण वह नहीं आ पाएंगे। उन्होंने बताया कि पीएमओ की ओर से आशीर्वाद आ गया है। इसमें पीएम ने साक्षी को शुभकामनाओं समेत आशीर्वाद दिया है। इनके अलावा भी बहुत से सेलिब्रेटी इस शादी में नजर आएंगे।

10 of 11
ओलंपिक मेडल विजेता पहलवान साक्षी मलिक
साक्षी मलिक की मां सुदेश मलिक ने बताया कि हमने शादी का न्योता काफी लोगों को भेजा है। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली, पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग और एक्टर रणदीप हुड्डा समेत कई दिग्गज शादी में आएंगे। राजनेता अभय चौटाला और दीपेंद्र हुड्डा भी विवाह समारोह में शामिल होंगे। साक्षी की शादी का निमंत्रण खेल मंत्री समेत हरियाणा कैबिनेट के कई मंत्रियों को भेजा गया है।
विज्ञापन

11 of 11
साक्षी मलिक और सत्यव्रत कादियान की अनोखी लव स्टोरी
साक्षी के माता-पिता ने बताया कि 3 अप्रैल को रिसेप्शन है। रिसेप्शन में पंजाबी ढाबा लगाया जाएगा। इसमें सरसों, चने की साग के साथ ही दूसरे पंजाबी व्यंजन भी होंगे। संगरूर से तंदूरी रोटी बनाने वाले हलवाई भी इस आएंगे। इसके साथ ही घर की रसोई के व्यंजन, खास तरीके से सूप आदि मेहमानों को परोसे जाएंगे। मेहमानों के​ लिए खास दूध तैयार करने के लिए मथुरा से हलवाई आएंगे। मेहमान केसर की टिक्की का भी लुत्फ उठा सकेंगे।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें