फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओलंपियन पहलवान गीता-साक्षी का शादी पर कुश्ती को लेकर बड़ा फैसला

Fri, 25 Nov 2016 09:04 AM IST
अंकित चौहान /अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 7
गीता-साक्षी का शादी पर कुश्ती को लेकर बड़ा फैसला
देश की पहली महिला ओलंपियन पहलवान गीता की शादी हो चुकी है। साक्षी मलिक शादी करने वाली है। कुश्ती को लेकर दोनों ने बड़ा फैसला किया है।
विज्ञापन

2 of 7
गीता-साक्षी का शादी पर कुश्ती को लेकर बड़ा फैसला
गीता फौगाट अपने पहलवान पति पवन संग ससुराल के अखाड़े में प्रैक्टिस करेंगी। वहीं, साक्षी मलिक भी अपने मंगेतर सत्यव्रत के पिता सत्यवान के अखाड़े में कुश्ती के दांवपेंच सीखेंगी। दोनों पहलवान शादी के बाद भी लंबे समय तक कुश्ती जारी रखेंगी, जिससे वह अगले ओलंपिक में जगह बनाकर देश को मेडल दिला सकें। 
विज्ञापन

3 of 7
गीता-साक्षी का शादी पर कुश्ती को लेकर बड़ा फैसला
शादी होने पर ससुराल में प्रैक्टिस करने के लिए गीता को अखाड़े के लिए मशक्कत नहीं करनी होगी। क्योंकि वह अपने पहलवान पति पवन के साथ ही ससुराल के अखाड़े में प्रैक्टिस करेंगी। गीता के भाई राहुल फौगाट ने बताया कि पवन नांदल ठाकरान के अखाड़े में प्रैक्टिस करते हैं। उसी अखाड़े में गीता भी प्रैक्टिस करेंगी, क्योंकि उसे अभी पीडब्ल्यूएल (प्रो रेसलिंग लीग) के साथ ही देश के लिए आगे कई चैंपियनशिप खेलनी हैं। 

4 of 7
पहलवान गीता फौगाट की शादी - फोटो : File Photo
देश की पहली ओलंपिक मेडलिस्ट साक्षी मलिक भी प्रैक्टिस में शादी के बाद कोई परेशानी न आए इसके लिए पूरी प्लानिंग कर चुकी हैं। साक्षी अपने होने वाले ससुर सत्यवान के अखाड़े में सत्यव्रत के साथ ही प्रैक्टिस करेंगी। 
विज्ञापन

5 of 7
Sakshi malik with satyawart kadian - फोटो : अमर उजाला
साक्षी के लिए सबसे अहम यह होगा कि सत्यवान अंतर्राष्ट्रीय पहलवान रहे हैं और वे खुद ही अखाड़े में कोच हैं। जबकि उनके भावी पति सत्यव्रत इस समय लगातार बेहतर प्रदर्शन करके मेडल जीत रहे हैं जो साक्षी की प्रैक्टिस में पूरी मदद करेंगे। साक्षी की मां सुदेश ने बताया कि सत्यव्रत के घर बड़ा अखाड़ा है और शादी के बाद साक्षी वहीं प्रैक्टिस करेंगी। 
विज्ञापन

6 of 7
साक्षी मलिक और सत्यव्रत कादियान लव स्टोरी - फोटो : फाइल फोटो
मई में होगी साक्षी की शादी
ओलंपिक मेडलिस्ट साक्षी मलिक की सगाई एक महीने पहले हो चुकी है। उनकी सगाई अंतर्राष्ट्रीय पहलवान सत्यव्रत से हुई है और दोनों कई बार बड़ी चैंपियनशिप में साथ खेले हैं। सगाई के समय कहा जा रहा था कि साक्षी की शादी दिसंबर में कराई जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
पहलवान साक्षी मलिक
साक्षी की मां सुदेश ने साफ कर दिया है कि शादी अगले साल मई में करने पर बात चल रही है, क्योंकि अब साक्षी और सत्यव्रत दोनों ही पीडब्ल्यूएल में व्यस्त हो जाएंगे। उसके बाद घर में एक अन्य कार्यक्रम हो सकता है और उसके बाद ही शादी होगी। मई में शादी के लिए अच्छी तारीख के लिए मुहूर्त दिखवाया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें