फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pics: इंसाफ की जंग लड़ रहे थे...जिंदगी की जंग हार गए

Mon, 20 Apr 2015 06:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कपूरथला(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 6
इंसाफ के लिए लड़ते रहे लेकिन वो जिंदगी से हार बैठे। दरअसल कपूरथला में पेंशन न मिलने पर सरकार के खिलाफ इंसाफ की लड़ाई लड़ने वाले सोमनाथ की शनिवार देर रात सीएमसी लुधियाना में मौत हो गई। पिता की मौत से व्यथित बेटे सुभाष ने बैंक अधिकारियों और पुलिस पर आत्मदाह के लिए उकसाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

Pics: इंसाफ की जंग लड़ रहे थे...जिंदगी की जंग हार गए

2 of 6
जहां सोमनाथ ने खुद को आग लगाई थी, थाना ढिलवां वहां से कुछ कदमों की दूरी पर है। सोमनाथ के बेटे सुभाष चंद्र ने बताया कि उसके पिता अब इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन वह उनकी मौत के जिम्मेदार को सजा दिलाने के लिए लड़ाई जारी रखेंगे। उसने बताया कि सोमनाथ ने शनिवार देर रात दो बजे सीएमसी लुधियाना में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

Pics: इंसाफ की जंग लड़ रहे थे...जिंदगी की जंग हार गए

3 of 6
रविवार शाम लुधियाना में ही उनका अंतिम संस्कार किया गया। सुभाष ने बैंक अधिकारियों और पुलिस पर सोमनाथ को आत्मदाह के लिए उकसाने का आरोप लगाया। सुभाष ने कहा कि उसके पिता सिर्फ धरना देने गए थे लेकिन बैंक के बाहर जरूर कुछ ऐसा हुआ होगा, जिस कारण उन्होंने इतना बड़ा कदम उठाया।

Pics: इंसाफ की जंग लड़ रहे थे...जिंदगी की जंग हार गए

4 of 6
सुभाष ने कहा कि उसके पिता सिर्फ धरना देने गए थे लेकिन बैंक के बाहर जरूर कुछ ऐसा हुआ होगा, जिस कारण उन्होंने इतना बड़ा कदम उठाया। बता दें कि पेंशन न मिलने से दुखी बुजुर्ग सोमनाथ ने शनिवार सुबह पंजाब नेशनल बैंक ढिलवां के बाहर खुद पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा ली थी। इस संबंध में मुख्यमंत्री, पंजाब प्रकाश सिंह बादल ने कहा कि पेंशन किसी की भी नहीं रोकी गई है। इस मामले की जांच-पड़ताल करवाई जाएगी।

विज्ञापन

Pics: इंसाफ की जंग लड़ रहे थे...जिंदगी की जंग हार गए

5 of 6
वहीं पीएनबी ढिलवां के मैनेजर भूपिंदर कुमार ने कहा कि सोमनाथ के साथ बैंक स्टाफ ने दुर्व्यवहार नहीं किया है। न ही ऐसी कोई बात ही हुई है। सोमनाथ के बेटे की ओर से लगाए जा रहे आरोप बेबुनियाद हैं। मुकेश कुमार, डीएसपी भुलत्थ के अनुसार सोमनाथ बिना सूचना दिए धरना दे रहा था। जैसे ही उन्हें सूचना मिली तो पुलिस तुरंत वहां पहुंच गई। पुलिस पर लगाए जा रहे आरोप बेबुनियाद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

Pics: इंसाफ की जंग लड़ रहे थे...जिंदगी की जंग हार गए

6 of 6
पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व प्रवक्ता सुखपाल सिंह खैरा ने कहा कि सीएम बादल ने अपना और मंत्रिमंडल का वेतन तो दोगुना कर लिया लेकिन गरीब को 250 रुपये पेंशन देने में वे असमर्थ हैं। मृतक सोमनाथ के परिवार को एक लाख रुपये देने की घोषणा की जा रही है, जबकि पहले 250 रुपये की पेंशन नहीं दी जा रही थी। अगर सीएम में जरा सी भी संवेदना बची है तो वह अपने बढ़ाए हुए वेतन का निर्णय वापस लेकर गरीबों को तुरंत पेंशन मुहैया करवाएं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें