चोर पाइपलाइन में सेंध मारकर कच्चा तेल चोरी कर लेते थे, जिसकी बाजार में कीमत हजारों रुपये है। अगर आप इस चोरी का तरीका जानेंगे तो चौंक जाएंगे, देखिए तस्वीरें।
विज्ञापन
2 of 9
मथुरा-जालंधर तेल पाइप लाइन में सेंधमारी का भंडाफोड़
मामला हरियाणा के घरौंडा में फुरलक गांव में सामने आया। पंचायती भूमि में रिफाइनरी की मथुरा-जालंधर तेल पाइप लाइन में सेंधमारी का भंडाफोड़ हुआ है। शातिर तेल चोर गिरोह ने खेतों से गुजर रही तेल पाइप लाइन में वाल्व लगाने की पूरी तैयारी कर ली थी। पाइप से छेड़छाड़ होने के संदेह पर रिफाइनरी के अधिकारियों ने पाइप की जांच शुरू की। जिसके बाद पूरी घटना का खुलासा हुआ।
विज्ञापन
3 of 9
मथुरा-जालंधर तेल पाइप लाइन में सेंधमारी का भंडाफोड़
रिफाइनरी प्रबन्धन की तरफ से मामले की शिकायत पुलिस को दी गई है। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। वीरवार को रिफाइनरी प्रबंधन को घरौंडा-फुरलक रोड के आसपास मथुरा-जालंधर पाइप लाइन में गड़बड़ के संकेत मिले। जिसके बाद रिफाइनरी की पेट्रोलिंग टीम ने इस क्षेत्र से गुजरने वाली पाइप लाइन का निरीक्षण शुरू किया।
4 of 9
मथुरा-जालंधर तेल पाइप लाइन में सेंधमारी का भंडाफोड़
निरीक्षण करते हुए टीम जैसे ही घरौंडा-फुरलक रोड पर पहुंची। वहां सड़क से महज सौ मीटर की दूरी पर ग्राम पंचायत की भूमि में धान के खेतों के बीच करीब छह फुट गहरा गड्ढा बना हुआ मिला। जब टीम ने जांच की तो पता चला की तेल चोरी के इरादे से अज्ञात लोगों ने यहां पर पाइप लाइन से छेड़छाड़ की है। जिसकी सूचना टीम ने तत्काल घरौंडा पुलिस को दी। अब पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
5 of 9
मथुरा-जालंधर तेल पाइप लाइन में सेंधमारी का भंडाफोड़
पाइप में वाल्व लगाने का बचा था काम
शातिर गिरोह खेतों के बीच करीब छह फुट गहरा गड्डा खोद कर मथुरा-जालंधर पाइप लाइन में वाल्व लगाने की तैयारी कर चुका था। बदमाश पाइप की बाहरी परत काटने में कामयाब भी हो गए थे, सिर्फ पाइप में वाल्व लगाने का काम बचा था। जिसके लिए पाइप लाइन में होल करने के लिए शातिर चोरों ने कई-कई फुट के नुकीले सरिये भी तैयार कर रखे थे। इससे पहले गिरोह अपने मंसूबो में कामयाब होता उनकी पूरी प्लानिंग का खुलासा हो गया।
विज्ञापन
6 of 9
मथुरा-जालंधर तेल पाइप लाइन में सेंधमारी का भंडाफोड़
अलार्म बजने से हुआ चोरी का खुलासा
पुलिस ने मौके से नुकीले सरिये व एक बोर्ड बरामद किया है, जिसका इस्तेमाल रात को गड्डा ढकने के लिए किया जाता था। तेल पाइप लाइन में किसी भी तरह की छेड़छाड़ होने रिफाइनरी पर अलार्म बज उठता है। ऑपरेशन विभाग के सीनियर मैनेजर राकेश सिंह ने बताया की पाइप में किसी तरह की छेड़छाड़ होने पर उन्हें संकेत मिल जाता है। जब अलार्म बजा तो रिफाइनरी प्रबन्धन अलर्ट हो गया और पाइप लाइन की पेट्रोलिंग की गई।
विज्ञापन
7 of 9
मथुरा-जालंधर तेल पाइप लाइन में सेंधमारी का भंडाफोड़
पेट्रोलिंग के दौरान उन्हें धान के खेतों में खोदे गए गड्ढे के बारे में जानकारी मिली, जहां से तेल चोरी की तैयारी की जा रही थी। राकेश कुमार ने बताया की मथुरा-जालन्धर पाइप लाइन बहुत अहम है। इसके जरिये प्रति घंटे छह सौ किलो लीटर तक तेल सप्लाई की जाती है। तेल चोरी के प्रयासों से पाइप लाइन कुछ डैमेज हुई है। पाईप को दरुस्त करने के लिए टीम पहुंच चुकी है। जल्द ही काम पूरा हो जायेगा ।
8 of 9
मथुरा-जालंधर तेल पाइप लाइन में सेंधमारी का भंडाफोड़
दो वर्ष पहले हुआ था तेल चोरी का खुलासा
रिफाइनरी की पाइप लाइन से तेल चोरी करने की यह कोई पहली घटना नहीं है। करीब दो वर्ष पहले क्षेत्र के बेगमपुर गांव के पास भी तेल चोरी के गोरखधंधे का खुलासा हुआ था। उस समय भी शातिर चोरों ने करीब सौ मीटर लंबी सुरंग तैयार कर पाइप लाइन में सेंध लगाईं थी।
मथुरा-जालंधर तेल पाइप लाइन में सेंधमारी का भंडाफोड़
फुरलक गांव की पंचायती भूमि में रिफाइनरी की पाइप लाइन से तेल चोरी करने की नियत से छेड़छाड़ की गई है। इस बारे में प्राप्त शिकायत पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है।
- सुंदर कुमार, जांच अधिकारी, घरौंडा