फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश का ऐसा कॉलेज जहां लड़कियों को लगता है डर, ये है उसके पीछे की शर्मनाक कहानी

Tue, 16 May 2017 09:24 AM IST
amarujala.com- presented by: सुभाष चंद्र
विज्ञापन
1 of 8
iim rohtak
देश में एक ऐसा कॉलेज है, एक ऐसा राज्य है, जहां लड़कियां पढ़ने तक से डर रहीं हैं। इसके पीछे की वजह जानकर आपको गुस्सा आ जाएगा। 
 
विज्ञापन

2 of 8
rohtak rape
आपको उस कॉलेज के बारे में बताएं उससे पहले ये जान लें कि हरियाणा के रोहतक में निर्भया जैसी घटना ने सबको हिला दिया है। 11 मई को रोहतक में ही एक 23 साल की लड़की का शव मिला था। लड़की के साथ गैंग रेप किया गया था। रेप करने के बाद लड़की की पहचान न हो सके इसके लिए उसका सिर ईंट से कुचल दिया। सिर की हर एक हड्डी तोड़ दी।
विज्ञापन

3 of 8
Rohtak gang rape
पुलिस के मुताबिक हो सकता है उसके सिर से मोटरसाइकिल भी दौड़ाई गई हो. जिस बर्बरता से लड़की के साथ ये सब हुआ है, इसे दूसरा निर्भया कांड बताया जा रहा है। 

4 of 8
Rohtak gang rape
एक अखबार के मुताबिक पिछले 2 साल में हरियाणा से ऐसे ढेरों मामले सातने आ चुके हैं।  चाहें जाट आरक्षण के दौरान सामने आईं रेप की ख़बरें हों, या एक नेपाली महिला के साथ गैंग रेप करके उसकी हत्या का मामला। 
विज्ञापन

5 of 8
iim rohtak
इन तमाम घटनाओं के बाद जो आंकड़े अब आप देखेंगे वो शायद सरकार के लिए पसीना लाने वाले हों, पिछले कुछ सालों में आईआईएम रोहतक में स्टूडेंट्स की संख्या तेज़ी से घटी है। कारण सबके सामने है, इसने रोहतक में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। दूसरे राज्यों की लड़कियां यहां आकर पढ़ने से कतराने लगी हैं।
विज्ञापन

6 of 8
iimp rohtak
हालात तो ऐसे हैं कि 2016 में IIM रोहतक में 145 लड़कों के मुकाबले महज़ 9 लड़कियों ने एडमिशन लिया।  जबकि 2013 में यहां 78 लड़कों के बीच 73 लड़कियां पढ़ाई कर रही थीं। यहां तक कि 2014 में भी 95 लड़कों के बीच 50 लड़कियां थीं।
विज्ञापन

7 of 8
iim rohtak
इस साल के बाद से ही लड़कियों का इस इंस्टीट्यूट में इंटरेस्ट कम होता दिखाई दे रहा है. 2015 में आईआईएम रोहतक में जहां 150 लड़कों ने एडमिशन लिया, वहीं बस 14 लड़कियों ने ही इसे चुना था।
विज्ञापन

8 of 8
iim rohtak
इन सबके बाद भी सरकार दावा यही कर रही है कि सुरक्षा व्यवस्था को बना कर रखा जाएगा, लेकिन देश की बेटियों के साथ जो हैवानियत देखने को मिल रही है, उसका भुगतान भी सरकार को ही करना पड़ रहा है। IIM रोहतक जैसा बड़ा संस्थान सबके लिए उदाहरण है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें