फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर ओर नारेबाजी-प्रदर्शन, पंजाब यूनिवर्सिटी को ये हुआ क्या है?

Thu, 02 Mar 2017 09:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 5
पीयू में स्टूडेंट्स का धरना प्रदर्शन और नारेबाजी - फोटो : अमर उजाला
पंजाब यूनिवर्सिटी इन दिनों लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। कारण, जगह-जगह स्टूडेंट्स का धरना प्रदर्शन और नारेबाजी, तस्वीरें...
विज्ञापन

2 of 5
पीयू में स्टूडेंट्स का धरना प्रदर्शन और नारेबाजी - फोटो : अमर उजाला
उधर, पंजाब यूनिवर्सिटी ने शुक्रवार को होने वाले एसएफएस के सेमिनार को मंजूरी देने से इनकार कर दिया है। पीयू प्रशासन सुरक्षा कारणों को इसकी वजह बता रहा है। वहीं एसएफएस सेमिनार न होने की वजह पीयू प्रशासन पर एबीवीपी के दबाव को बता रही है। मंजूरी न मिलने के विरोध में बुधवार को एसएफएस ने वीसी ऑफिस के बाहर एकत्रित होकर प्रदर्शन किया। एबीवीपी और पीयू प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की।
विज्ञापन

3 of 5
पीयू में स्टूडेंट्स का धरना प्रदर्शन और नारेबाजी - फोटो : अमर उजाला
सेमिनार के पक्ष में करीब 750 एसएफएस समर्थक स्टूडेंट्स ने अपनी मांगों का ज्ञापन भी वीसी को सौंपा। एसएफएस के पदाधिकारी हरमन ने बताया कि उन्होंने शुक्रवार को लॉ ऑडिटोरियम में सेमिनार करवाने की मंजूरी पीयू प्रशासन से मांगी हुई थी। इस सेमिनार में मुख्य वक्ता के तौर पर एक मैग्जीन की एडिटर सीमा आजाद को आना था। देश में बढ़ती तानाशाही ताकतों के विषय पर सेमिनार में वक्ताओं को अपने विचार रखने थे, लेकिन पीयू प्रशासन ने ऑडिटोरियम की मंजूरी देने से इनकार कर दिया है। जबकि उन्होंने दो सप्ताह पहले ऑडिटोरियम को बुक करवाया था और वक्ता बदलने की जानकारी भी डीन स्टूडेंट वेलफेयर को दी थी।
 

4 of 5
पीयू में स्टूडेंट्स का धरना प्रदर्शन और नारेबाजी - फोटो : अमर उजाला
खुले में ही सेमिनार करवाएंगे
हरमन ने बताया कि बेशक पीयू ऑडिटोरियम की मंजूरी न दे वह खुले में ही कैंपस में सेमिनार करवाएंगे। सेमिनार शुक्रवार दोपहर 2 बजे ही होगा। उनकी अभिव्यक्ति की आजादी पर कोई पाबंदी नहीं लगा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पीयू में स्टूडेंट्स का धरना प्रदर्शन और नारेबाजी - फोटो : अमर उजाला
एबीवीपी आज निकालेगी तिरंगा यात्रा
एबीवीपी छात्र संगठन वीरवार को आर्मी के समर्थन में तिरंगा यात्रा निकालेगा। यह तिरंगा यात्रा वीसी ऑफिस से शुरू होकर स्टूडेंट सेंटर तक निकाली जाएगी। इससे पहले बुधवार को एनएसयूआई के वालंटियर्स ने कैंपस में शांति कायम करने के लिए पोस्टर लेकर प्रचार किया। गर्ल्स हॉस्टल नंबर-8, 4, स्टूडेंट सेंटर, वीसी ऑफिस राउंडअबाउट और आर्ट ब्लॉक के बाहर वालंटियर्स पोस्टर लेकर खडे़ मिले। पीयू वीसी को शांति बहाली के एनएसयूआई ने ज्ञापन भी सौंपा। एसएफएस ने एनएसयूआई की इस गतिविधि को ड्रामेबाजी बताया। उन्होंने कहा कि सोमवार को हुए प्रकरण में एनएसयूआई के समर्थक भी शामिल थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें