फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

तस्वीरें: बारात निकलने से पहले एनआरआई दूल्हे पर टूट पड़ा ऐसा कहर, नहीं ले सका सात फेरे

Tue, 03 Jul 2018 09:57 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, होशियारपुर(पंजाब)
1 of 6
भारतीय दूल्हा
आमतौर पर ऐसा फिल्मों में होता है, पर ये कारनामा रियल में हो गया। बारात निकलने से पहले दूल्हे पर ऐसा कहर टूटा कि वो सात फेरे ले ही नहीं सका। वजह भी ऐसी कि यकीं नहीं कर पाएंगे। पुलिस भी हैरान है मामला जानकर।

2 of 6
एनआरआई दूल्हे की पिटाई
मामला पंजाब के होशियारपुर का है। जालंधर के गांव नंगल फतेहखां के एनआरआई दूल्हे हरविंदर सिंह के अरमान रविवार को धरे के धरे रह गए। शादी के लिए निकलने से पहले गुरुद्वारे में माथा टेकने जाते वक्त कुछ लोगों ने उस पर हमला कर दिया। उन लोगों ने उसे गाड़ी से निकाल कर इस कदर धुना कि दोनों टांगें टूट गईं और वह शादी के लिए मंडप की जगह सिविल अस्पताल पहुंच गया।

3 of 6
एनआरआई दूल्हे की पिटाई
पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। हरविंदर ने आशंका जताई है कि उस पर हमला उसकी पहली पत्नी के परिजनों ने कराया होगा। जानकारी के मुताबिक, हरविंदर सिंह करीब 15 दिन पहले अमेरिका के कैलिफोर्निया से शादी रचाने भारत आया था। रविवार सुबह 10 बजे होशियारपुर के गांव जहांनखेला के गुरुद्वारे के बाहर उस पर यह हमला हो गया।

4 of 6
एनआरआई दूल्हे की पिटाई
हरविंदर का कहना है कि उसकी पहली पत्नी की मौत हो गई थी। हो सकता है कि हमला करने वाले उसके परिजन हों। सूचना मिलते ही थाना सदर की पुलिस मौके पर पहुंची। उधर, दुल्हन के परिजन हरविंदर की दोनों टांगें टूटी होने के बावजूद शादी करने पर सहमत थे, लेकिन अब अगली तारीख 15 जुलाई तय करने पर बातचीत चल रही है। 

5 of 6
एनआरआई दूल्हे की पिटाई
एसएचओ राजेश अरोड़ा के मुताबिक, घायल हरविंदर कैलिफोर्निया में ट्राला ड्राइवर है। उसकी पहली शादी जालंधर के बुड्ढी पिंड में 1995 में हुई थी, जिससे उसके एक बेटा व एक बेटी हैं। 2006 में उसकी पत्नी ने कैलिफोर्निया में ही आत्महत्या कर ली थी। इसके बाद उसकी दूसरी शादी हुई, लेकिन कुछ समय बाद तलाक हो गया। अब उसकी शादी सैलाखुर्द के पास के गांव कुकड़ां में तय हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
एनआरआई दूल्हे की पिटाई
तय तारीख पर वह शादी करने के लिए निकल रहा था कि जानलेवा हमला हो गया। हरविंदर ने आरोप लगाया है कि उसकी पहली पत्नी के परिजन उसे उसकी आत्महत्या के लिए जिम्मेदार मानते थे। इसी कारण उन्होंने हमला कराया होगा, क्योंकि वह उसे धमकाते रहते थे।
और पढ़ें...
Next
AU ऐप में पढ़ें