सात दोस्त निकले थे, 5 को मौत आ गई। पांचों की चिताएं भी एक साथ जलीं तो शमशान घाट में चीख पुकार मच गई। मां बाप बहनें रो-रोकर बेसुध हुए जा रहे थे। माहौल इतना गमगीन था कि हर किसी की आंख नम हो गई। पूरे गांव में सन्नाटा पसरा था, किसी के घर में चूल्हा नहीं जला।
विज्ञापन
2 of 8
फतेहाबाद में सड़क हादसा
घटना हरियाणा में फतेहाबाद जिले के टोहाना की है। गांव जमालपुर में एक साथ 5 दोस्तों के शव पहुंचे तो पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। पांचों युवकों में तीन युवक 21 वर्षीय संदीप, 20 वर्षीय विक्की व 22 वर्षीय जतिन अपने परिवार में इकलौते बेटे थे और मेहनत मजदूरी करके परिवार का पेट पालते थे। मृतक संदीप रोजाना की तरह मजदूरी करके घर पहुंचा था। दोस्तों का फोन आया और वह भी उनके साथ निकल गया, पर उसे क्या पता था कि मौत बुला रही है।
विज्ञापन
3 of 8
फतेहाबाद में सड़क हादसा
20 वर्षीय विक्की टोहाना में फर्नीचर का काम करता था। उसके पास दोस्त सन्नी का फोन आया और वह भी चला गया। विक्की तीन बहनों का इकलौता भाई था। 22 वर्षीय जतिन उर्फ झंडू का जन्म गांव सिधानी में हुआ था, जिसके बाद उसके नाना गुरदेव ने उसे गोद ले लिया था। जतिन गांव में बिजली का काम करके गुजर बसर कर रहा था। उसकी 5 बहनें हैं। गुरदेव के लड़के की भी कुछ समय पहले एक घटना में मौत हो गई थी।
4 of 8
फतेहाबाद में सड़क हादसा
हादसे का शिकार हुआ एक अन्य युवक 21 वर्षीय रवि पुत्र रमेश पढ़ाई कर रहा था। रवि का भाई जगसीर गांव में फोटोग्राफर का काम करता है। रवि, सन्नी के मामा का लड़का था, जिसने सभी के साथ घूमने का कार्यक्रम बनाया था। रवि के भाई जगसीर ने एक महीना पहले ही गाड़ी ली थी। इस सड़क हादसे में रिशु की भी मृत्यु हुई है, जो गांव में ही बिजली का काम करके परिवार का पालन-पोषण कर रहा था। हादसा रतिया रोड पर मारुति एजेंसी के सामने हुआ।
विज्ञापन
5 of 8
फतेहाबाद में सड़क हादसा
हादसे के दौरान गाड़ी सन्नी चला रहा था। रवि उसके साथ वाली सीट पर बैठा था। ये दोनों तो बच गए, लेकिन पीछे बैठे पांचों की जान चली गई। हादसे की वजह सांड बताया जा रहा है। पुलिस को दिए बयान में सन्नी ने बताया कि उसके मामा के लड़के जसगीर ने कार ली थी तो सन्नी ने उस कार में घूमने का प्लान बनाया। इसके लिए उसने जसगीर से कार मांगी और दोस्तों को फोन करके बुला लिया। उसके फोन करने पर सभी घूमने के लिए राजी भी हो गए।
विज्ञापन
6 of 8
फतेहाबाद में सड़क हादसा
सन्नी ने बताया कि देर शाम विक्की, रिशु, रवि, संदीप, जतिन, रवि और वह खुद टोहाना के लिए निकल गए। वहां सभी अपना-अपना काम निपटाने के बाद मूवी देखने चले गए। फिल्म देखकर वे गांव जमालपुर वापस लौट रहे थे। उनकी गाड़ी जैसे ही मारुति एजेंसी के पास पहुंची तो अचानक से एक सांड सामने आ गया। गाड़ी की सांड से जोरदार टक्कर हुई। इससे गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया और वह पेड़ से टकराते हुए पास में एक दीवार पर जा टकराई और सीधे खड़ी हो गई। टक्कर के बाद गाड़ी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन
7 of 8
फतेहाबाद में सड़क हादसा
राहगीरों ने देखा और सातों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टर ने पांच युवकों को मृत घोषित कर दिया, जबकि दो को प्राथमिक उपचार के बाद अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। हादसे की सूचना पाकर उप पुलिस अधीक्षक जोगिंद्र शर्मा मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिए थे। साथ ही मृतकों के परिजनों के बयान पर इस मामले में इत्तेफाकिया कार्रवाई की है। बता दें कि हादसे में घायल हुए सांड ने भी दम तोड़ दिया है।
गाड़ी की रफ्तार थी काफी तेज: डीएसपी
डीएसपी जोगेंद्र शर्मा ने बताया कि शगुन मैरिज पैलेस के पास हादसे की खबर मिली थी। पुलिस अधिकारी पूरी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए और लोगों की मदद से घायलों को निकलवा कर अस्पताल पहुंचाया। जिस तरह से हादसा हुआ है, अंदाजा लगाया जा सकता है कि कार की रफ्तार तेज थी। तभी तो टक्कर लगने से सांड करीब उछलकर 20 मीटर दूर जा गिरा। रफ्तार 150 से ऊपर हो सकती है। सांड से टकराने के बाद भी गाड़ी 100 मीटर दूर जाकर दीवार में भिड़ी।