फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब RC और लाइसेंस बनवाने के लिए नहीं खाने पड़ेंगे धक्के, नई स्कीम लांच

Fri, 02 Jun 2017 09:51 AM IST
amarujala.com- Presented by: रिशु राज सिंह
विज्ञापन
1 of 9
अब घर बैठे ही मिलेगा ड्राइविंग लाईसेंस
अगर आप नई गाड़ी चाहे वो बाइक हो या कार, खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो पहले ज़रा इधर ध्यान दीजिये। ये खबर आपके बहुत काम की है...
विज्ञापन

2 of 9
Indian Driving Licence - फोटो : File Photo
अब ड्राइविंग लाइसेंस का आवेदन करने वाले लोगों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। विभाग द्वारा अब डीएल और आरसी की भी होम डिलिवरी करवाई जाएगी।
विज्ञापन

3 of 9
कालका में स्मार्ट आरसी दिखातीं एसडीएम डॉ. ऋचा राठी।
फिलहाल ये व्यवस्था हरियाणा के पंचकूला में शुरु हुई है, कालका की एसडीएम कालका डॉ. ऋचा राठी ने बताया कि पहले डीएल व आरसी बनवाने के लिए लोगो को लाईनों में लगने पड़ता था, अब विभाग द्वारा कालका में डीएल व आरसी बनवाने के लिए ऑनलाईन आवेदन भी लिए जाएंगे, इसके लिए फीस भी आनॅलाईन ही दी जा सकेगी। 

4 of 9
उन्होंने बताया कि अब आवेदक 30 रूपये का अतिरिक्त फीस देकर अपने डीएल व आरसी को घर पर ही प्राप्त कर सकता है। इसके लिए विभाग द्वारा डाक विभाग की सेवा ली जा रही है। उन्होंने बताया कि आवेदन के 7-10 दिनों के अंदर-अंदर आवेदक के बताए गए पते पर भेज दिया जाता है और एसएमएस भेज कर डिलिवरी डेट व स्पीड पोस्ट नंबर बताया जाता है। 
विज्ञापन

5 of 9
driving licence - फोटो : Demo Pic
ससे आवेदक अपने डीएल व आरसी का पोस्टल स्टेटस चैक कर सकते हैं। वहीं डॉ. ऋचा राठी ने बताया कि कालका दफ्तर में जगह की तंगी को देखते हुए सरकार को पंचकूला की तर्ज पर कालका एसडीएम दफ्तर में भी अलग से ई सेवा केंद्र बनाने के बारे में लिखा जाएगा।
विज्ञापन

6 of 9
कालका में स्मार्ट आरसी दिखातीं एसडीएम डॉ. ऋचा राठी।
दलालों से मिलेगा छुटकारा 
एसडीएम डॉ. ऋचा राठी के अनुसार फीस व अन्य कागजातों की जानकारी डिस्प्ले बोर्ड पर लगाए जाने से आवेदकों को दलालों से छुटकारा मिलेगा। इसके लिए वह खुद भी दफ्तर का औचक निरिक्षण करती रहती है। अगर कोई भी बाहरी व्यक्ति बिना किसी काम के दफ्तर में मिलता है, तो उसके खिलाफ कार्यवाई की जाती है।
विज्ञापन

7 of 9
सांकेतिक चित्र
स्मार्ट कार्ड के रूप में बनने लगे डीएल व आरसी
डॉ. राठी ने बताया कि अब विशेष प्ला‌स्टिक की शीट पर ही जिसके एक ओर हरियाणा स्वर्ण जयंती का लोगो और चिप साथ में दूसरी ओर क्यूआर कोड वाले आरसी व डीएल बनाए जा रहे है। जिससे असली और नकली की पहवान आसानी से हो सकेगी।

8 of 9
- फोटो : Amar Ujala
हेल्प डैस्क व डम्मी स्क्रीन भी लगाई गई
एसडीएम ने बताया कि आवेदकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सभी कामकाजों के लिए सरकारी फीस व उसकी फाईल के साथ लगने वाले कागज़ातों का डिस्पले बोर्ड आफिॅस में लगवा दिया गया है। एसडीएम आफिॅस में हैल्प डैस्क भी बनाया गया है। जहां पर आवेदक को पूछताछ करने के साथ साथ स्टेश्नरी का सामान भी उपलब्ध करवाया जाएगा। उन्होंने बताया कि डीएल, आरसी समेत अन्य जरूरी कागजातों में गलत नाम, पता न भरा जा सकें इसके लिए डम्मी स्क्रीन भी लगवाई गई है। इसके साथ साथ टोकन सिस्टम की शुरूवात भी की गई है।
विज्ञापन

9 of 9
किसी भी एप्रूवड डाॅक्टर से करवा सकते है मेडिकल 
डॉ. ऋचा राठी ने बताया कि पहले डीएल बनवाने के लिए अब आवेदक किसी भी एप्रूवड डाॅक्टर से मेडिकल करवाकर डीएल बनवा सकता है। इसके साथ साथ डीएल से पहले होने वाले ड्राइविंग टैस्ट के लिए ट्रैफिक रूल्स का भी डिस्प्ले बोर्ड लगवा दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें