अब लाइसेंस व आरसी बनवाने के लिए फार्म भरने व मेडिकल टेस्ट की जरूरत नहीं पड़ेगी। सरकार ने नई व्यवस्था शुरु कर दी है, देखिए
विज्ञापन
2 of 8
driving licence
- फोटो : Demo Pic
अब लाइसेंस व आरसी बनवाने के लिए फार्म भरने व मेडिकल टेस्ट की जरूरत नहीं पड़ेगी। अब आपको आनलाइन अपनी डिटेल भरने पर लाइसेंस व आरसी आपके घर पहुंच जाएगा।
विज्ञापन
3 of 8
अब लाइसेंस और आरसी के लिए ऑनलाइन करें अप्लाई
दरअसल, ये व्यवस्था अभी हरियाणा के नारनौल जिले में शुरु की गई है। राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) के अंतर्गत उपमंडल कार्यालय नारनौल, महेंद्रगढ़, कनीना व सचिव क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण नारनौल में आनलाइन ड्राइविंग लाइसेंस प्रणाली ‘सारथी ऑन वेब पोर्टल’ शुरू किया है।
4 of 8
अब लाइसेंस और आरसी के लिए ऑनलाइन करें अप्लाई
ई-दिशा केंद्र के सुपरवाइजर भूपेंद्र कुमार ने बताया कि अब वाहनों की आरसी तथा ड्राइविंग लाइसेंस उपमंडल स्तर पर स्थापित किए गए सुविधा केंद्रों पर आनलाइन बनवाये जा सकते हैं। इन केंद्रों पर फाइल तैयार करवाने की फीस 10 रुपये निर्धारित की गयी है।
विज्ञापन
5 of 8
ड्राइविंग प्रशिक्षण
सुविधा केन्द्रों पर ऑनलाइन फाइल तैयार की जाएगी। इससे संबंधित सभी प्रकार की जानकारी इन सुविधा केंद्रों से प्राप्त की जा सकती है। डीएल व आरसी में गलतियों से बचने के लिए स्क्रीन लगाई गई है, ताकि गलती होने पर उसे तत्काल दूर किया जा सके। नए आवेदन के लिए आवेदक को सिर्फ अपने डाक्युमेंट कार्यालय में लेकर आना पड़ेगा।
विज्ञापन
6 of 8
- फोटो : File Photo
नहीं रहेगी अतिरिक्त मेडिकल टेस्ट की आवश्यकता
भूपेंद्र कुमार ने बताया कि आवेदक को भविष्य में किसी अतिरिक्त मेडिकल टेस्ट की अनिवार्यता नहीं होगी। आवेदक लर्निंग लाइसेंस बनवाने के लिए निर्धारित फीस के अलावा 50 रुपये टेस्ट फीस तथा लाइट लाइसेंस के लिए निर्धारित फीस के अलावा 300 रुपये टेस्ट फीस ली जाएगी।
विज्ञापन
7 of 8
ड्राइविंग लाइसेंस
आवेदक अपनी फीस का भुगतान नकद, डेबिट कार्ड या अन्य डिजिटल पेमेंट प्रणाली से कर सकता है। उन्होंने बताया कि फार्म भरने से लेकर टेस्ट देने व लाइसेंस बनने तक की सभी गतिविधियों का स्टेटस मोबाइल के माध्यम से भी पता चलता रहेगा।
लाइट ड्राइविंग लाइसेंस डाक, स्पीड पोस्ट द्वारा आवेदक के पते पर भेजा जायेगा। इसके लिए 30 रुपये अतिरिक्त शुल्क लिया जायेगा। इससे समय की बचत होगी और कार्य में पारदर्शिता आएगी।