नवजोत सिद्धू राजनीति का वो मोहरा है, जिन्हें कई पार्टियां अपना हिस्सा बनाना चाहती हैं, लेकिन एक पार्टी ने इनके लिए अपने रास्ते पूरी तरह से बंद कर रखे हैं।
विज्ञापन
2 of 5
Navjot Singh Sidhu
- फोटो : फाइल फोटो
बात हो रही है शिरोमणि अकाली दल की, जिसमें सिद्धू शामिल नहीं हो सकते। नवजोत सिद्धू को शिअद में शामिल करने के सवाल पर सुखबीर बादल ने कहा कि सिद्धू को कभी शिअद में शामिल नहीं किया जा सकता। वहीं एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि भाजपा प्रदेश की सभी सीटों से चुनाव लड़ने का जो सपना पाले हुए है, 2022 के चुनाव में पूरा कर उसके परिणाम देखने के लिए इंतजार करे।
विज्ञापन
3 of 5
navjot singh sidhu
भाजपा के एक दिग्गज नेता ने भी नवजोत सिद्धू को लेकर बड़ा दावा किया हुआ है। पंजाब के भाजपा नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री मास्टर मोहन लाल ने दावा किया है कि नवजोत सिद्धू की घर वापसी का रास्ता साफ हो गया है और वह 2022 का चुनाव भाजपा से लड़ेंगे। मास्टर मोहन लाल ने दावा किया है कि नवजोत सिद्धू के साथ बातचीत जारी है। वह 2022 का चुनाव भाजपा की से लड़ेंगे।
4 of 5
Navjot Singh Sidhu
- फोटो : file photo
मास्टर मोहन लाल ने कहा कि सिद्धू 2014 में अमृतसर लोकसभा सीट से अपना टिकट कटने और अरुण जेटली के चुनाव मैदान में उतरने से नाराज थे। इसके अलावा सिद्धू दंपती खुलकर भाजपा को अकाली दल से नाता तोड़ने की बात कह रहे थे। अब सिद्धू की दोनों शर्तें पूरी हो गई हैं, इसलिए उनकी भाजपा में घर वापसी की कोशिश की जा रही है और जल्दी ही वे पार्टी में फिर से नजर आएंगे।
मास्टर मोहन लाल ने कहा कि भाजपा नवजोत सिद्धू की ‘मदर पार्टी’ है। भाजपा ने सिद्धू की राजनीति में एंट्री करवाई, उन्हें मान-सम्मान दिया। वह कांग्रेसियों के साथ ऐडजस्ट नहीं हो सकते। कांग्रेस और उनका स्वभाव मेल नहीं खाता है। जिसकी ताजा मिसाल मोगा रैली में देखने को मिली। उन्होंने कहा कि सिद्धू के लिए भाजपा के दरवाजे हर वक्त खुले हैं। सिद्धू का उद्धार भाजपा में ही होगा।