फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिकी सिंगर भी सपना चौधरी की दीवानी, मां बनने पर भेजी बधाई, हिंदी में आया गजब का संदेश

Sun, 11 Oct 2020 05:21 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 5
Haryana - फोटो : अमर उजाला
मां बनने के बाद से ही मशहूर सिंगर और डांसर सपना चौधरी को लोग बधाई संदेश भेज रहे हैं। अब इसी कड़ी में एक अमेरिकन सिंगर का नाम भी जुड़ गया है। अमेरिकी महिला सिंगर ने सपना चौधरी और वीर साहू को बेटे के जन्म की बधाई दी। खास बात यह है कि इस विदेशी सिंगर ने अपना वीडियो संदेश हिंदी में जारी किया है। जो अब सोशल मीडिया में काफी वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

2 of 5
Sapna Choudhary - फोटो : instagram
अपने वीडियो संदेश में अमेरिकी सिंगर ने अपना परिचय बताया। इसके बाद उन्होंने कहा कि मैं सपना चौधरी और वीर साहू को माता-पिता बनने पर हार्दिक शुभकामनाएं देती हूं। भगवान इनके जीवन में खूबसूरत खुशियां लाएं। नमस्ते के बाद अमेरिकी महिला सिंगर ने अपना संदेश खत्म किया। अब ये वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है। इस महिला सिंगर का नाम डीने है और इनकी उम्र 29 वर्ष बताई जा रही है।
विज्ञापन

3 of 5
सपना चौधरी, वीर साहू।
बता दें कि सपना चौधरी ने हाल ही में बेटे को जन्म दिया है। जिसकी सोशल मीडिया और उनके फैंस में काफी चर्चा है। सपना चौधरी की बहन शिवानी ने बताया है कि सपना ने वीर के साथ जनवरी 2020 में चंडीगढ़ में विवाह किया था। दोनों पक्ष अपने प्रशंसकों को शादी के बारे में जानकारी देने ही वाले थे कि वीर साहू के फूफा का निधन हो गया और विवाह की खुशी को वे फैंस के साथ शेयर नहीं कर पाए। 

4 of 5
सपना चौधरी, वीर साहू। - फोटो : फाइल फोटो
सपना चौधरी ने दो तरह से शादी की है। एक रीति रिवाज के साथ सादे समारोह में और दूसरी कोर्ट मैरिज। दिसंबर 2019 में यूपी के बलिया में ‘द वैदिक प्रभात फाउंडेशन’ के कार्यालय में एक सादे आशीर्वाद समारोह में सपना चौधरी ने वीर साहू से विवाह रचाया। उसके बाद जनवरी 2020 में सपना ने वीर साहू के साथ कोर्ट मैरिज की।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सपना चौधरी - फोटो : सपना के फेसबुक प्रोफाइल से
सपना के मां बनने की खुशी में पूरे परिवार में जश्न का माहौल है। सपना की बहन ने गुरुग्राम में मिठाई बांट लोगों का मुंह मीठा कराया तो वहीं सपना के जेठ ने हिसार के हांसी में लोगों के बीच मिठाई बांट अपनी खुशी का इजहार किया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें