फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले दिन ठंडी रही 'सरबजीत', 50 फीसदी छूट, फिर भी न आए लोग

Sat, 21 May 2016 11:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 5
छूट मिलने के बावजूद लोगों को नहीं ऐश्वर्या राय की मूवी सरबजीत का क्रेज - फोटो : अमर उजाला
ऐश्वर्या राय की मूवी सरबजीत का क्रेज पहले दिन ठंडा ही रहा। टिकट पर 50 फीसदी की छूट मिलने के बावजूद लोग इसे देखने नहीं पहुंचे।
विज्ञापन

2 of 5
छूट मिलने के बावजूद लोगों को नहीं ऐश्वर्या राय की मूवी सरबजीत का क्रेज - फोटो : अमर उजाला
सरबजीत के गांव भिखीविंड के लोगों को फिरोजपुर-मोगा रोड स्थित सिल्वर बर्ड सिनेमा ने टिकट में 50 फीसदी की छूट दी थी, लेकिन कोई खास भीड़ नहीं थी। वहीं, सिनेमा के मैनेजर के मुताबिक शनिवार व रविवार को भीड़ अधिक होती है।
विज्ञापन

3 of 5
छूट मिलने के बावजूद लोगों को नहीं ऐश्वर्या राय की मूवी सरबजीत का क्रेज - फोटो : अमर उजाला
एमएमडी इंटरटेंमेंट प्राइवेट लिमिटेड के मुताबिक फिरोजपुर-मोगा रोड स्थित सिल्वर बर्ड सिनेमा में गांव भिखी विंड, कालड़ा, अमरकोट, खेमकरण व हरिके लोगों को सर्बजीत फिल्म देखने पर पचास फीसदी छूट दी थी, परंतु फिल्म के पहले दिन उक्त गांव से कोई भी व्यक्ति फिल्म देखने नहीं पहुंचा।  सिनेमा की टिकट दो सौ रुपये है, परंतु उक्त गांव के लोगों से सौ रुपये वसूल करने थे।

4 of 5
छूट मिलने के बावजूद लोगों को नहीं ऐश्वर्या राय की मूवी सरबजीत का क्रेज - फोटो : अमर उजाला
फिल्म में ऐश्वर्या राय और रणदीप हुड्डा मुख्य किरदारों में हैं। फिल्म में दिखाया कि सन् 1991 में सर्बजीत पाकिस्तान गया था और कसूर में पकड़ा गया। पाकिस्तानी पुलिस अधिकारियों ने सर्बजीत पर लाहौर और फैसलाबाद में हुए लगातार बम विस्फोट के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। उसके बाद सर्बजीत पाकिस्तानी की विभिन्न जेलों में बंद रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
छूट मिलने के बावजूद लोगों को नहीं ऐश्वर्या राय की मूवी सरबजीत का क्रेज - फोटो : अमर उजाला
आखिरी समय में सरबजीत को कोट लखपत जेल में रखा गया। यहां के अधिकारियों ने उसके साथ बहुत जुल्म किए थे। सर्बजीत को जेल में बेरहमी के साथ पीटा गया। जिस कारण उसकी हालत बिगड़ गई थी और उसकी मौत 2013 में हो गई थी। सर्बजीत की रिहाई के लिए उसकी बहन दलबीर कौर ने बहुत प्रयास किया लेकिन उसे रिहा नहीं करवा पाई थी। सर्बजीत के साथ पाकिस्तान की जेल में हुए प्रत्येक जुल्म फिल्म में दिखाए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें