आज उस संत का 63वां जन्मदिवस है, जो 9 महीने पहले अपने लाखों अनुयायियों को रोता बिलखता हुआ छोड़ गया था। दर्दनाक हादसे में उनकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन
2 of 7
बाबा हरदेव सिंह निरंकारी मिशन
- फोटो : फाइल फोटो
बात हो रही है निरंकारी मिशन के प्रमुख बाबा हरदेव सिंह की, जो 13 मई 2016 को एक सड़क हादसे में मारे गए थे। उनके अनुयायी आज उनका जन्मदिवस गुरुपूजा दिवस के रूप में मना रहे हैं। इस मौके पर रेलवे स्टेशन चंडीगढ़ पर सफाई अभियान चलाया गया। हॉस्पिटल स्कॉलो और कलोनी में सफाई अभियान चलाया और पौधा रोपण किया।
विज्ञापन
3 of 7
बाबा हरदेव सिंह निरंकारी मिशन
- फोटो : फाइल फोटो
अंबाला में संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन द्वारा एक देशव्यापी पौधारोपण तथा सफाई अभियान चलाया जा रहा है। बता दें कि निरंकारी संस्थान द्वारा आज सतगुरु माता सविन्दर हरदेव जी महाराज के आशीर्वाद से तथा रेलवे मंत्रालय से विचार-विमर्श के उपरांत देशभर में 263 रेलवे स्टेशनों की सफाई की गई। यह सफाई अभियान प्रात 8 से दोपहर 12 बजे तक चलाया गया।
4 of 7
बाबा हरदेव सिंह के दामाद और एक्टर अवनीत सेतया
- फोटो : अमर उजाला
गौरतलब है कि 13 मई 2016 को न्यूयार्क से कनाडा के मॉन्ट्रियल जाते वक्त कार एक्सीडेंट हुआ था। कार की रफ्तार 200 से 300 किमी थी। तभी यह पलट गई। कार में बाबा हरदेव सिंह के साथ उनके दो दामाद अवनीत सेतिया, सन्नी और एक अन्य व्यक्ति था। गाड़ी सन्नी चला रहा था। कनाडा के बीहोरनिसस में गाड़ी बेकाबू होकर अपनी लेन छोड़ दूसरी तरफ चली गई और डिच से टकराकर कई बार पलटी।
विज्ञापन
5 of 7
बाबा हरदेव सिंह निरंकारी मिशन
- फोटो : फाइल फोटो
हादसा इतना भयानक था कि गाड़ी की पिछली सीट पर बैठे बाबा हरदेव सिंह उनके पंचकूला निवासी दामाद अवनीत सेतिया गाड़ी से बाहर गिर गए। चारों को घायल हालत में अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने बाबा हरदेव और उनके एक दामाद को मृत घोषित कर दिया। भारतीय समय अनुसार शुक्रवार सुबह करीब 5:30 बजे (कनाडा में गुरूवार शाम 7:30 बजे) यह हादसा हुआ। सूचना के बाद दुनियाभर में बाबा के लाखों अनुयायियों में शोक की लहर दौड़ पड़ी।
विज्ञापन
6 of 7
बाबा हरदेव सिंह निरंकारी मिशन
- फोटो : फाइल फोटो
उस समस पुलिस प्रवक्ता क्रिस्टीन कोलम्बी ने बताया था कि गाड़ी किसी अन्य वाहन से नहीं टकराई। वह बेकाबू होकर पलटी है। गाड़ी में कोई तकनीकी गड़बड़ी हुई होगी तो डिटेल स्टडी से पता चल जाएगा। प्रथमदृष्टया हादसे का कारण ओवर स्पीड या ड्राइविंग के दौरान मोबाइल फोन का इस्तेमाल हो सकता है। पीछे बैठे लोगों ने सीट बेल्ट नहीं लगाई थी, इसलिए उन्हें गंभीर चोट आईं।
इस समय माता सविंदर कौर निरंकारी मिशन की पहली महिला प्रमुख हैं। 13 मई को कनाडा में एक सड़क हादसे में निरंकारी बाबा हरदेव सिंह के निधन के बाद उन्हें गद्दी सौंपी गई। 18 मई को बाबा हरदेव सिंह के संस्कार के बाद माता सविंदर को सतगुरु की शक्तियों की निशानी सफेद दुपट्टा भेंट किया। अब वे निरंकारी मिशन के 1 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं का मार्गदर्शन कर रही हैं।