फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निरंकारी मिशन के प्रमुख बाबा हरदेव के बारे में 10 अनकहे तथ्य

Fri, 13 May 2016 04:14 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 10
निरंकारी मिशन के प्रमुख बाबा हरदेव सिंह नहीं रहे - फोटो : फाइल फोटो
निरंकारी मिशन के प्रमुख बाबा हरदेव सिंह भले ही अब हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनके बारे में कई ऐसी बाते हैं जो सब नहीं जानते। जानिए, ऐसी 10 बातें।
विज्ञापन

2 of 10
निरंकारी मिशन के प्रमुख बाबा हरदेव सिंह नहीं रहे - फोटो : फाइल फोटो
बाबा हरदेव सिंह का जन्म दिल्ली में 23 फरवरी 1954 को गुरबचन सिंह और कुलवंत कौर के घर हुआ। उनकी प्राथमिक शिक्षा माला पब्लिक स्कूल, संत निरंकारी कालोनी, दिल्ली में हुई।
विज्ञापन

3 of 10
निरंकारी बाबा हरदेव सिंह का सड़क हादसे में निधन - फोटो : फाइल फोटो
बाबा हरदेव सिंह ने 1963 में यादविंद्रा पब्लिक स्कूल पटियाला में स्कूली शिक्षा पूरी की। उच्च शिक्षा दिल्ली यूनिवर्सिटी से हासिल की। उन्हें बाबा भोला के नाम से भी जाना जाता था।

 

4 of 10
निरंकारी मिशन के प्रमुख बाबा हरदेव सिंह नहीं रहे - फोटो : फाइल फोटो
1971 में वे प्राथमिक सदस्य के रूप में निरंकारी सेवा दल में शामिल हो गए थे। 1975 में दिल्ली में वार्षिक निरंकारी संत समागम के दौरान फर्रुखाबाद की सविंद्र कौर से शादी कर ली।
विज्ञापन

5 of 10
निरंकारी मिशन के प्रमुख बाबा हरदेव सिंह नहीं रहे - फोटो : फाइल फोटो
1980 में उग्रवादियों ने इनके पिता बाबा गुरवचन सिंह की हत्या कर दी थी। उसके बाद इन्हें 26 साल की छोटी उम्र में गुरु गद्दी सौंप दी गई। ये निरंकारी मिशन के चौथे गुरु थे।
विज्ञापन

6 of 10
निरंकारी मिशन के प्रमुख बाबा हरदेव सिंह नहीं रहे - फोटो : फाइल फोटो
इनकी मां का नाम राजमाता कुलवंत कौर है, जिनका निधन दो साल पहले हुआ था। हाल ही में 25 अप्रैल 2016 को ये अपने बेटी-दामाद के साथ अमेरिका चले गए थे। इनकी तीन बेटियां हैं।
विज्ञापन

7 of 10
निरंकारी मिशन के प्रमुख बाबा हरदेव सिंह नहीं रहे - फोटो : फाइल फोटो
गौरतलब है कि 1929 में संत निरंकारी मिशन की स्थापना हुई थी। निरंकारी मिशन की नींव बाबा बुटासिंह ने रखी थी। उन्होंने पाकिस्तान में वर्ष 1914 में निरंकारी का ज्ञान प्राप्त किया था।

8 of 10
निरंकारी मिशन के प्रमुख बाबा हरदेव सिंह नहीं रहे - फोटो : फाइल फोटो
निरंकारी मिशन की 27 देशों में 100 शाखाएं हैं। बाबा हरदेव सिंह संत निरंकारी मिशन के प्रमुख थे। देश-दुनिया में उनको मानने वालों की संख्या लाखों में है। इस खबर के बाद परिवार भी सदमे में है।

9 of 10
निरंकारी मिशन के प्रमुख बाबा हरदेव सिंह नहीं रहे - फोटो : फाइल फोटो
संत निरंकारी मिशन के अध्यक्ष बाबा हरदेव सिंह जी भारत समेत विश्व में धर्म और ज्ञान का प्रकाश प्रज्वलित कर रहे थे। इनका मानना था कि ईश्वर द्वारा बनाए इंसानों में भी कोई भेदभाव नहीं है।
विज्ञापन

10 of 10
निरंकारी मिशन के प्रमुख बाबा हरदेव सिंह नहीं रहे - फोटो : फाइल फोटो
वर्तमान में निरंकारी बाबा हरदेव सिंह महाराज यह निरंकारी ज्ञान मानव कल्याण के लिए बांट रहे थे। उन्हें बाबा भोला के नाम से भी जाना जाता था। हाल ही में दिल्ली में उनका बड़ा कार्यक्रम होना था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें