फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 तस्वीरें, सिटी ब्यूटीफुल में नए साल के जश्न का अंदाज

Fri, 01 Jan 2016 12:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 8
नए साल का स्वागत सिटी के लोगों ने अपने-अपने अंदाज में किया। ठंड के बावजूद देर रात तक लोग जश्न में डूबे रहे। देखिए 1जश्न 10 तस्वीरों में।
Trending Videos
विज्ञापन

10 तस्वीरें, सिटी ब्यूटीफुल में नए साल के जश्न का अंदाज

2 of 8
नए साल का स्वागत सिटी के लोगों ने अपने-अपने अंदाज में किया। ठंड के बावजूद देर रात तक लोग जश्न में डूबे रहे। एक ओर जहां शहर के सभी डिस्कोथेक, पब, लाउंज और होटलों में म्यूजिक पर लोग झूमते रहे, वहीं कुछ लोगों ने इसे घर पर परिवार के साथ मनाना बेहतर समझा। नए साल के स्वागत में कई जगह आतिशबाजी भी की गई।
विज्ञापन

10 तस्वीरें, सिटी ब्यूटीफुल में नए साल के जश्न का अंदाज

3 of 8
देर रात जैसे ही 12 बजे तो हर तरफ नए साल के बधाई संदेश देने का दौर जारी हो गया। पार्टियों में नाचने में मशगूल युवाओं ने एक दूसरे को गले लगाकर नए साल की बधाई दी।

10 तस्वीरें, सिटी ब्यूटीफुल में नए साल के जश्न का अंदाज

4 of 8
वहीं अपनों से दूर लोगों ने पारिवारिक सदस्यों, दोस्तों, रिश्तेदारों आदि को मोबाइल, सोशल साइट्स और व्हाट्सअप के जरिए नए साल के संदेश भेजे। रात 12 बजे के बाद काफी यूथ सड़क पर वाहन लेकर उतर गए।

विज्ञापन

10 तस्वीरें, सिटी ब्यूटीफुल में नए साल के जश्न का अंदाज

5 of 8
इसके बाद सेक्टर-17, 22 में काफी भीड़ रही। अरोमा लाइट प्वाइंट पर सैकड़ों की संख्या में युवा एकत्र हुए। देर रात तक सिटी के सभी डिस्कोथेक के बाहर और कुछ चुनिंदा जगह पर पुलिस का सख्त पहरा रहा।

विज्ञापन

10 तस्वीरें, सिटी ब्यूटीफुल में नए साल के जश्न का अंदाज

6 of 8
सिटी के कई डिस्कोथेक में न्यू ईयर वेलकम पार्टी के लिए खास इंतजाम किए गए थे। सेक्टर-8 स्थित स्कोर क्लब में रशियन डांसर ने बैले डांस परफार्म किया। इसके अलावा यहां बाहर ओपन स्पेस में बॉन फायर का भी स्पेशल इंतजाम किया गया था।

विज्ञापन

10 तस्वीरें, सिटी ब्यूटीफुल में नए साल के जश्न का अंदाज

7 of 8
वहीं रात 12 बजे आतिशबाजी भी की गई। वहीं जीरकपुर स्थित हाइपनोटिक डिस्कोथेक में ब्राजीलियन सांबा गर्ल्स की डांस परफार्मेंस के साथ युवाओं ने नए साल का स्वागत किया।

विज्ञापन

10 तस्वीरें, सिटी ब्यूटीफुल में नए साल के जश्न का अंदाज

8 of 8
सेक्टर-17 के बज डिस्कोथेक में डीजे रोहित और चीयर गर्ल्स ने यूथ को झूमाया। इसके अलावा सिटी के सभी डिस्कोथेक, क्लब, पब और लाउंज में युवा देर रात तक डीजे के म्यूजिक पर झूमते रहे। वहीं लाउड म्यूजिक से परहेज करने वालों और सूफी म्यूजिक के कद्रदानों ने लाइव बैंड की परफार्मेंस के साथ नए साल का जश्न मनाया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें