वक्त के कैलेंडर पर नया सूरज उग आया है..आप भी आगे जिंदगी की ओर कदम बढ़ाएं...पूरा साल याद रखिए ये 12 खास बातें...ताकि पीस ऑफ माइंड बरकरार रहे।
विज्ञापन
2 of 13
meditation
- फोटो : g
बीती बातें भूलें..इनसे सीखें...
नए साल का पहला दिन है। ये वो मौका है कि दृढ़ संकल्प से यह प्रण करें कि इस साल कुछ नया करना है। भुला दें बीती हुई बातें..इनसे सीख लेकर कदम आगे बढ़ाएं।
विज्ञापन
3 of 13
meditation
कुछ स्थायी नहीं..आगे बढ़ें...
ये सीख लें कि बीत गया साल गवाह है इस बात का कि कुछ भी स्थायी नहीं है। खुशी हासिल है तो दुख भी आ सकता है। ये भी तय है कि सुख भी आएगा। आगे बढ़ते रहें।
4 of 13
meditation
दृढ़ता रखें..लक्ष्य पूरा करें...
पिछले साल को गौर से देखें। क्या रह गया जो शुरुआत में सोचा था। निराश न हों..फिर से सोचें और अधूरे रह गए लक्ष्यों को इस साल हर हाल में पूरा करने की दृढ़ता पैदा करें।
विज्ञापन
5 of 13
Meditation
चिंतन करें..समस्याओं से उभरें...
सुविधाओं को एक तरफ रख कर बार-बार आड़े आ रही समस्याओं पर चिंतन करें। इस तरफ सोचें कि इस साल इनसे कैसे उभरना है..और हर हाल में उभरना है।
विज्ञापन
6 of 13
ध्यान
दुखी न हों..मौके तलाशें...
ये सोच कर दुखी न हों कि पिछले साल कुछ नहीं कर सके..ऐसा सोचें कि हो सकता है उस अधूरे लक्ष्य को पाने के लिए इस साल अच्छा मौका हाथ लग जाए..मौके की तलाश करें।
विज्ञापन
7 of 13
ध्यान
कुदरत को समझें..खुद को बदलें
इस सच्चाई को समझें कि अपने आप अगर कुछ बदल सकता है, तो वो कुदरत है। आप भी कुदरत का हिस्सा हैं और आप खुद को बदल सकते हैं।
8 of 13
ध्यान
निराशा छोड़ें..भीतर से निकलें
कोई कैलेंडर आपके अच्छे साल की गरंटी नहीं दे सकता और न आपके दिन बदल सकता है। आप खुद अपने भीतर से वो सब खत्म करें, जिससे आपके तमाम दिन निराशा से भरे लगते हैं।
9 of 13
ध्यान
हर घड़ी आपकी..कुछ नया करें
तारीखें अपने आप बदल जाएंगी जब 24 घंटे का सफर सुइयां तय कर लेंगी। आप चाहें तो हर सेकेंड बदल सकते हैं। हर घड़ी कुछ नया पैदा कर सकते हैं।
10 of 13
ध्यान
बुरे अनुभव छोड़ें..ये साल आपका
पिछले साल के तमाम अनुभव, अच्छे-बुरे ख्यालों को निराश होकर याद न करें..उनसे कुछ सीखने का प्रयास करें ताकि इस साल आपके हाथ कुछ नया हो।
11 of 13
ध्यान
खुद से लगाव करें..तारीफ करें
खुद से जितना लगाव महसूस कर सकते हैं...करें। हर दिन अपना चेहरा शीशे में निहारें और तारीफ करें कि ये आदमी कुछ नया है और आज कुछ नया करेगा।
12 of 13
meditation
वर्तमान जिएं..भरपूर आनंद लें...
साल जा रहा है...और ये आपके हिसाब से नहीं रुकेगा। भूत काल में रहकर अपना भविष्य को कतई खराब न करें। वर्तमान में जिएं और इसका आनंद भरपूर आनंद लें।
अपनी समीक्षा करें..ख्याल बदलें
अपनी समीक्षा खुद करें। प्रशंसा को भी उतना ही महसूस करें कि अपना कद उतना ही लगे जितने खुद में हो। यादें संजोएं और साल बदलने से पहले अपने ख्याल बदलें।