पंजाब के लुधियाना में चर्च के बाहर खड़े पादरी सुल्तान मसीह की हत्याकांड में अब नया मोड़ आ गया है। डीजीपी ने अब बड़ा बयान दिया है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 7
Ludhiana Murder
डीजीपी सुरेश अरोड़ा ने घटना स्थल का दौरा किया और पुलिस अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने दावा किया कि पादरी हत्याकांड में पुलिस द्वारा गठित विशेष जांच दल के हाथ कुछ अहम सबूत लगे हैं।
विज्ञापन
3 of 7
Ludhiana News
डीजीपी सुरेश अरोड़ा ने कहा कि पुलिस फिलहाल यह मानकर चल रही है कि पूर्व में हुए हत्याकांडों के साथ इसका लिंक हो सकता है। इस मामले में पूर्व केसों में सीबीआई द्वारा जांच करने के चलते पंजाब पुलिस ने इसकी जांच के बारे में सीबीआई के साथ भी जानकारियां सांझा की हैं।
4 of 7
Ludhiana Murder
डीजीपी सुरेश अरोड़ा का कहना है कि पादरी सुल्तान मसीह की हत्याकांड के पीछे आतंकी कनेक्शन होने की बात से इंकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि जब तक वे इस बारे में कुछ साबित नहीं करते, वह इस बात से इंकार नहीं कर सकते हैं।
विज्ञापन
5 of 7
Ludhiana Murder
डीजीपी मंगलवार को सलेम टाबरी इलाके में मृतक पादरी के परिजनों से मिलने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने पादरी के बड़े बेटे के नाम का नियुक्ति पत्र भी परिवार को सौंपा। पत्र में लिखा है कि प्लस टू पास करने के बाद बेटे को पुलिस में सिपाही रखा जाए। अभी पादरी का बेटा प्लस वन में पढ़ रहा है।
विज्ञापन
6 of 7
Ludhiana Murder
उधर, पुलिस ने पूछताछ के लिए कुछ लोगों को भी हिरासत में लिया है। उम्मीद है कि जल्द ही इस मामले का हल कर लिया जाएगा। इस बारे में कल ही डीजी इंटेलीजेंस ने सीबीआई के अधिकारियों के साथ भी मीटिंग की है।
डीजीपी ने इस हत्याकांड के पीछे किसी गैंगस्टर या निजी रंजिश के पहलू से इंकार किया। इस मौके पर पुलिस कमिश्नर आरएन ढोके, डीसीपी ध्रुमण निंबले और अन्य पुलिस अधिकारी उपस्थित थे।