अगर आप इन गर्मियों में पहाड़ों पर सुहावने सफर का सपना पाले बैठे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। ठंडी वादियों में सफर का मजा दोगुना होने वाला है।
विज्ञापन
2 of 7
गर्मियों की छुट्टियों के लिए टॉय ट्रेन के लग्जरी कोच झरोखा की बुकिंग शुरू
- फोटो : फाइल फोटो
गर्मियों के सीजन में पर्यटकों को रुख देखते हुए रेलवे ने सोमवार से हॉलीडे स्पेशल ट्रेन की शुरू कर दी है। इसी के साथ कालका से शिमला के लिए आठ टॉय ट्रेनें हो गई हैं। इससे फायदा ये होगा कि अब शिमला जाने के लिए वेटिंग लिस्ट से छुटकारा मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
3 of 7
गर्मियों की छुट्टियों के लिए टॉय ट्रेन के लग्जरी कोच झरोखा की बुकिंग शुरू
- फोटो : फाइल फोटो
यह हॉलीडे स्पेशल ट्रेन कालका से शिमला के लिए दिन में 12.45 पर रवाना होगी और शाम छह बजे तक शिमला पहुंचेगी। वहीं शिमला से अगले दिन सुबह 9.25 पर रवाना होगी और दोपहर करीब तीन बजे वापस कालका पहुंचेगी। इसमें पांच जनरल कोच लगे हैं।
4 of 7
कालका-शिमला ट्रैक पर टॉय ट्रेन के रोमांचकारी सफर का सैलानियों का सपना 15 मई से पूरा होने वाला है।
जो यात्री स्पेशल डीलक्स कोच में कालका से शिमला तक का सफर करना चाहते हैं, उनके लिए भी अच्छी खबर है। हिमालयन क्वीन ट्रेन के सभी कोच बदलकर डीलक्स कोच में तब्दील कर दिए गए हैं। अब इसमें कोई जनरल कोच नहीं होगा।
विज्ञापन
5 of 7
टॉय ट्रेन, कालका टू शिमला
- फोटो : file photo
वहीं 12 अप्रैल को कालका से शिमला के लिए शुरु की गई डुप्लीकेट शिवालिक एक्सप्रेस में भी अब सभी रिजर्व कोच लगे हैं। ये ट्रेन कालका से शिमला के लिए सुबह सात बजे चलती है।
विज्ञापन
6 of 7
गर्मियों की छुट्टियों के लिए टॉय ट्रेन के लग्जरी कोच झरोखा की बुकिंग शुरू
- फोटो : फाइल फोटो
कालका से शिमला मार्ग पर टॉय ट्रेन जैसे-जैसे दूरी तय करती है रास्ते में आने वाले खूबसूरत नजारे और सुरंगें सफर को और ज्यादा यादगार बना देती हैं। इस दो फीट छह इंच की नैरो गेज लेन पर 9 नवंबर, 1903 से आज तक रेल यातायात जारी है। इस रेलमार्ग में 103 सुरंगें, 869 पुल, 919 घुमाव हैं।
धर्मपुर से पीछे इंजन की प्रेशर पाइप फट गई थी।
- फोटो : अमर उजाला
कालका-शिमला रेल मार्ग पर जैसे ही ट्रेन की रफ्तार 23 किमी तक पहुंचेगी तो पहले अलार्म बजेगा। इससे ट्रेन के ड्राइवर और गार्ड सचेत हो जाएंगे। यदि संयोगवश तकनीकी खराबी की वजह से वह ट्रेन को नहीं रोक पाते हैं तो आटोमैटिक ब्रेक लग जाएगा। इससे एक्सीडेंट का खतरा बिलकुल नहीं है।