फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज़ की बस का तांडव, फ्लाई ओवर की रेलिंग तोड़ यहां जा घुसी सवारियों से भरी बस

Tue, 02 May 2017 09:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरुक्षेत्र(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 8
bus accident
सवारियों से भरी रोडवेज़ बस का सड़क पर तांडव देखने को मिला है। तेज रफ्तार से ओवरटेक करने के चक्कर में बस फ्लाईओवर की रेलिंग तोड़ते हुए नीचे चली गई। 
विज्ञापन

2 of 8
bus accident
अंबाला-कुरुक्षेत्र जीटी रोड पर गांव धंतौड़ी फ्लाईओवर पर करनाल डिपो की बस आलू से भरी ट्रैक्टर ट्राली से टकराते हुए करीब 15 फुट की ऊंचाई पर रेलिंग तोड़ते हुए नीचे खेत में जा घुसी। हादसे में ड्राइवर, कंडक्टर सहित 38 यात्री जख्मी हो गए। 
विज्ञापन

3 of 8
bus accident
सभी घायल शाहाबाद, कुरुक्षेत्र के अस्पतालों और पीजीआई चंडीगढ़ में उपचाराधीन हैं। यह हादसा सोमवार सुबह करीब पौने 11 बजे उस समय हुआ जब करनाल डिपो की बस चंडीगढ़ से करनाल जा रही थी। हादसे का कारण बस की ओवर स्पीड को बताया जा रहा है।

4 of 8
bus accident
यात्रियों का कहना है कि बस चालक लापरवाही और तीव्र गति से चलाते हुए आलू से भरी ट्रैक्टर ट्राली को ओवरटेक कर रहा था, जिसकी वजह से हादसा हुआ। उन्होंने बताया कि ओवरटेक करते समय बस ट्रैक्टर ट्राली के पिछली हिस्से जा टकराई और अनियंत्रित होकर रेलिंग को तोड़ते हुए नीचे पुल के साथ सर्विस लेन को पार कर खेतों जा घुसी। 
विज्ञापन

5 of 8
bus accident
इस हादसे में सौभाग्य की बात यह भी रही कि बस इतनी ऊंचाई से नीचे फ्लाईओवर की रेलिंग तोड़ते हुए नीचे तक सड़क तक आई और इसके बाद करीब चार फुट नीचे खेत में तक पहुंच गई, मगर बस नहीं पलटी, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन

6 of 8
bus accident
 प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बस की टक्कर के कारण ट्रैक्टर ट्राली भी फ्लाई ओवर से नीचे पलट सकती थी, लेकिन चालक सुखविंद्र सिंह ने समझदारी दिखाते हुए ट्रैक्टर ट्राली को पूरी तरह से उल्टी दिशा में घुमा दिया जिस कारण ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से बच गई। 
विज्ञापन

7 of 8
bus accident

हादसे का शिकार हुई बस में करीब 55 यात्री सवार थे। इन सभी को चोटें आई है, लेकिन इनमें करीब 35 यात्रियों को गंभीर चोटें लगी हैं। ट्रैक्टर चालक सुखविंद्र सिंह ने कहा कि वह राजपुरा से आलू लादकर पिपली मंडी में लेकर जा रहा था, लेकिन जब वह धंतौड़ी गांव के फ्लाई ओवर पर पहुंचा तो बस चालक ने पीछे से टक्कर मार दी। 
 
विज्ञापन

8 of 8
accident
 हादसे के बाद सड़क पर जाम लग गया था। पुलिस ने फ्लाई ओवर पर यातायात को बंद कर नीचे की सड़क से कनवर्ट कर दिया था। लेकिन पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हादसाग्रस्त ट्रेक्टर ट्राली को सड़क से हटवाकर यातायात को सुचारू करवाया।        
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें