फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2000 के नए नोट के बारे में ऐसी बात आई सामने, सिर पीट लेंगे आप

Sun, 01 Jan 2017 10:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : File Photo
500 और 1000 के पुराने नोट बंद होने के बाद अब 2000 के नए नोट के बारे में भी ऐसी बात सामने आई है, जिसे सुनकर आप सिर पीट लेंगे।
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : Demo Pic
दावा ही कुछ ऐसा है। दावे के मुताबिक अगले पांच साल में 2000 का नोट भी बंद हो जाएगा। भविष्य में भारतीय अर्थव्यवस्था में 500 का नोट सबसे बड़ी करेंसी होगी। यह दावा संघ से जुड़े आर्थिक विचारक एस गुरुमूर्ति ने किया है।

 
विज्ञापन

3 of 5
2000 rs note - फोटो : डेमो फोटो
गुरुमूर्ति ने दावा किया कि 500 और 1000 के नोट को बंद करने केफैसले के बाद नकदी संकट को कम करने के लिए ही 2000 रुपये के करेंसी जारी किए। जाहिर तौर पर यह स्थाई नहीं है और अगले पांच साल के अंदर 1000 रुपये की करेंसी की तरह ही 2000 रुपये की करेंसी को भी वापस ले लिया जाएगा।


 

4 of 5
- फोटो : Demo Pic
एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में गुरूमूर्ति ने कहा कि 2000 रुपये की करेंसी लाने का फैसला दरअसल करेंसी की कमी के दबाव को कम करने के लिए लिया गया था। चूंकि छोटी करेंसी जरूरत के मुताबिक आनन फानन छापी नहीं जा सकती थी, इसलिए 2000 रुपये की करेंसी ला कर इस दबाव को कम करने की रणनीति बनी। जब छोटी करेंसी पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हो जाएगी, तब 2000 रुपये की करेंसी को बंद कर दिया जाएगा। ऐसे में 500 रुपये की करेंसी ही सबसे बड़ी करेंसी के रूप में बचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : फाइल फोटो
गौरतलब है कि मोदी सरकार ने बीते 8 नवंबर को 500 और 1000 के नोट को अचानक चलन से हटाने की घोषणा कर दी। इसके बदले में 500 रुपये की नई करेंसी को तो बाजार में उतारा गया, मगर 1000 रुपये की करेंसी को हमेशा के लिए चलन से हटा दिया गया। तब यह सवाल उठे थे कि 500 और 1000 रुपये की करेंसी बंद कर 2000 रुपये की करेंसी लाने से कालाधन का प्रवाह और तेज होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें