फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पासपोर्ट बनवाने वालों के लिए हाईकोर्ट से आई राहत भरी खबर, देखिए

Mon, 21 Nov 2016 09:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 9
पासपोर्ट
अगर आप पासपोर्ट बनवाने की सोच रहे हैं तो ये खबर आपके बड़े काम की हो सकती है। हाईकोर्ट ने पासपोर्ट बनवाने के लिए बहुत बड़ी राहत दी है।
विज्ञापन

2 of 9
पासपोर्ट
दरअसल, पासपोर्ट पर पिता के नाम को लेकर पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने अपने एक महत्वपूर्ण फैसले में यह स्पष्ट कर दिया कि पासपोर्ट पर जैनेटिक पिता का नाम अनिवार्य नहीं है। यदि आवेदक के पिता सौतेले हैं तो ऐसे में आवेदन करते हुए सौतेले पिता का नाम लिखा जा सकता है।
विज्ञापन

3 of 9
पासपोर्ट
मामले में याचिका दाखिल करते हुए कहा गया कि पानीपत निवासी याची की मां का 20 वर्ष पहले 1996 में तलाक हो चुका है। तलाक के समय मोहित की आयु 7 वर्ष और उसकी बड़ी बहन 9 वर्ष की थी। एक वर्ष बाद याची की मां ने दूसरा विवाह कर लिया था।

4 of 9
पासपोर्ट
याची ने कहा कि तब से याची अपनी बड़ी बहन और मां के साथ सौतेले पिता के साथ ही रह रहा है। उसके राशन कार्ड, वोटर कार्ड, आधार कार्ड, पैन कार्ड और यहां तक कि स्कूल के सर्टिफिकेट में भी मोहित के पिता के स्थान पर उसके सौतेले पिता का नाम ही लिखा हुआ है।
विज्ञापन

5 of 9
पासपोर्ट
जब याची ने पासपोर्ट अप्लाई किया तो पासपोर्ट कार्यालय ने उसका पासपोर्ट बनाए जाने से इनकार दिया और कहा कि वह पासपोर्ट में अपने वास्तविक पिता का नाम ही दर्ज करवाए। सौतेले पिता का नाम दर्ज करने पर उसे पासपोर्ट जारी नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

6 of 9
पासपोर्ट
इसके खिलाफ उन्होंने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर कहा कि उसके लगभग सभी दस्तावेजों पर पिता के स्थान पर उसके सौतेले पिता का नाम ही लिखा है। ऐसे में अब वह अपने वास्तविक पिता का नाम नहीं लिख सकता।
विज्ञापन

7 of 9
पासपोर्ट
यह भी बताया गया कि कुछ समय पहले उसकी बहन ने भी सौतेले पिता का नाम ही पिता के स्थान पर लिखा था, तब पासपोर्ट कार्यालय ने बिना कोई आपत्ति पासपोर्ट जारी कर दिया था, लेकिन उस पर ऐसी शर्त लगा उसे परेशान किया जा रहा है।

8 of 9
पासपोर्ट
जस्टिस आरके जैन ने याचिका का निपटारा करते हुए कहा कि याचिकाकर्ता जब 7 वर्ष का था तब से सौतेला पिता ही उसकी देखभाल कर रहे हैं और लगभग सभी सरकारी दस्तावेजों पर यही नाम दर्ज है।
विज्ञापन

9 of 9
56 देश जहां घूमने के लिए वीजा की जरुरत नहीं
ऐसे में पासपोर्ट कार्यालय ऐसी कोई शर्त नहीं लगा सकता है। लिहाजा हाईकोर्ट ने पासपोर्ट कार्यालय को एक महीने के भीतर याचिकाकर्ता को पासपोर्ट जारी करने के निर्देश देते हुए याचिका का निपटारा कर दिया है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें