बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान पहलवान बेटी की शादी में पहुंचे तो यहां उन्होंने बड़ा ऐलान कर दिया। जानिए आखिर ऐसा क्या बोले?
विज्ञापन
2 of 6
गीता फौगाट की शादी में पहुंचे आमिर खान
आमिर खान ने अपनी मूवी 'दंगल' गीता फौगाट को तोहफे में दे दी। इस मौके पर आयोजित एक प्रेस कांफ्रेंस में आमिर खान ने यह घोषणा की। रविवार दोपहर को आमिर अपनी पूरी दंगल टीम सहित शादी समारोह में शरीक होने जिले के गांव बलाली पहुंचे।
विज्ञापन
3 of 6
गीता फौगाट की शादी में पहुंचे आमिर खान
करीब दो घंटे वो गीता के घर रूके और इस दौरान फौगाट फैमिली के साथ मिलकर उन्होंने पहलवानी डिश का स्वाद भी चखा। आमिर खान दोपहर करीब 12 बजे पार्टर प्लेन से भिवानी पहुंचे और फिर वाया रोड कड़ी सुरक्षा के साथ बलाली।
4 of 6
गीता फौगाट की शादी में पहुंचे आमिर खान
मीडिया से रूबरू होते हुए आमिर ने बताया कि कॉमनवेल्थ गेम्स के बाद ही उनके दिमाग में दंगल फिल्म बनाने का आइडिया आया। उन्होंने कहा कि गीता को शादी का जोड़ा गिफ्ट करने की उनकी हसरत थी, मगर रीति-रिवाजों के चलते वो पूरी नहीं हो पाई।
विज्ञापन
5 of 6
गीता फौगाट की शादी में पहुंचे आमिर खान
आमिर ने कहा कि रीति-रिवाजों के आगे उन्हें झुकना पड़ा और अब वो दंगल फिल्म के रूप में गीता को शादी को तोहफा दे रहे है जो गीता व पूरी फौगाट फैमिली को जीवन पर याद रहेगा।
दंगल फिल्म के निदेशक नितेश तिवारी, गीता का रोल अदा करने वाली फातिमा व बबीता तथा गीता के बचपन का रोल निभाने वाले भी दो बच्चियां भी उनके साथ थी। आमिर को देखने लोगों की जबरदस्त भीड़ उमड़ी और बलाली के घरों की छतें व दीवारें लोगों का भारी हुजूम उमड़ा नजर आया।