फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोर्ट परिसर की Exclusive तस्वीरें, 2 बड़े सूटकेस के साथ क्यों आए थे राम रहीम?

Sat, 26 Aug 2017 05:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 10
Ram Rahim Verdict
पंचकूला कोर्ट के बाहर की तस्वीरें अब सामने आईं है, जिसमें दोषी साबित होने के बाद राम रहीम 2 बड़े सूटकेस के साथ जाते हुए दिखाई दिए।
विज्ञापन

2 of 10
Ram Rahim Verdict
पंचकूला की सीबीआई कोर्ट में दोषी ठहराए जाने की पूरी कार्रवाई के दौरान बाबा कठघरे में हाथ जोड़कर खड़े रहे। 
 
विज्ञापन

3 of 10
Ram Rahim Verdict
इस दौरान वे काफी तनाव में दिखे। उन पर इतना दबाव था कि उन्हें कोर्ट का फैसला समझ में नहीं आया। बाबा के एडवोकेट ने उन्हें फैसले की जानकारी दी।

4 of 10
Ram Rahim Verdict
एडवोकेट ने ही उन्हें बताया कि कोर्ट ने उन्हें इस मामले में दोषी ठहरा दिया है। सुनवाई के दौरान उनके साथ एक साध्वी भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन

5 of 10
Ram Rahim Verdict
बाबा ने सीबीआई कोर्ट को बताया कि उनके पीठ में दर्द रहता है। साध्वी ही उनका ट्रीटमेंट करती हैं। 
विज्ञापन

6 of 10
Ram Rahim Verdict
राम रहीम ने कोर्ट से गुजारिश की कि साध्वी को भी उनके साथ जेल में जाने की अनुमति दी जाए। सीबीआई कोर्ट ने उनकी दरख्वास्त मान ली और साध्वी को उनके साथ जाने की अनुमति दे दी।
विज्ञापन

7 of 10
Ram Rahim Verdict
इससे पहले बाबा को पंचकूला स्थित सूरज थियेटर वाले रास्ते से लाया गया। करीब दो बजकर 25 मिनट पर उनकी एंट्री हुई थी। 

8 of 10
Ram Rahim Verdict
इस दौरान उन्होंने सफेद रंग का कुर्ता पाजामा पहन रखा था। बाल खुले थे। सफेद रंग के जूते पहने थे। जब वे कोर्ट में पहुंचे तो जज जगदीप सिंह ने पांच मिनट बाद उन्हें कोर्ट में बुलाया। 

9 of 10
Ram Rahim Verdict
पांच से सात मिनट के भीतर उन्होंने फैसला सुना दिया। फैसला सुनाते ही वेस्टर्न कमांड और हेल्थ डिपार्टमेंट की एक मेडिकल टीम पहुंची और डाक्टरों ने बाबा का चेकअप किया। 
विज्ञापन

10 of 10
Ram Rahim Verdict
फैसला आते ही आर्मी की टीम भी कोर्ट में पहुंची। उसके बाद बाबा को तुरंत कोर्ट से बाहर निकाला और चौपर की मदद से रोहतक की जेल में भिजवाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें