यात्रीगण कृप्या ध्यान दें, यात्रा करने और ईटिकट कटाने से पहले जान लें रेलवे का नया फरमान। तस्वीरों में देखिए ।
विज्ञापन
ट्रेन में यात्रा से पहले देख लें रेलवे का नया फरमान
2 of 7
अब किसी भी यात्री को ई-टिकट लेने के लिए आधार नंबर देना होगा। रेलवे ने ई-टिकट प्रणाली में पारदर्शिता लाने के चलते ये कदम उठाए हैं। अब सभी यात्रियों को ई-टिकट लेने के लिए आधार नंबर देना होगा। इंडियन रेलवे ने ई-टिकट प्रणाली अपनाते हुए रेल में सफर वाले यात्रियों के लिए यह व्यवस्था लागू कर दी है।
विज्ञापन
ट्रेन में यात्रा से पहले देख लें रेलवे का नया फरमान
3 of 7
यात्री चाहे स्वयं की आईडी से ई-टिकट बुक करें या फिर एजेंट की ओर से टिकट बुक कराए, दोनों ही स्थितियों में आधार नंबर जरूरी होगा। रेलवे ने आधार कार्ड को आईडी प्रूफ के रूप पर भी मान्यता दे दी है। इसके चलते रेलवे तुरंत प्रभाव से ई-टिकट लेने वाले फॉर्मेट में आधार नंबर शामिल कर दिया है। हालांकि अभी आधार नंबर को वैकल्पिक तौर पर ही मांगा जा रहा है, लेकिन इसे कुछ माह बाद अनिवार्य कर दिया जाएगा।
ट्रेन में यात्रा से पहले देख लें रेलवे का नया फरमान
4 of 7
रेलवे अधिकारियों के अनुसार ऑनइलान ट्रांजेक्शन में आधार नंबर को जोड़ने की तैयारी कर रहा है। रेलवे के कंप्यूटरीकृत आरक्षण केंद्र अथवा पीआरएस में मिलने वाली टिकट का साइज बढ़ेगा। इसमें केवल यात्रियों और ट्रेन की जानकारी ही प्रिंट होगी। रेलवे की ओर से यात्रियों से आधार ई-टिकट प्रणाली में पारदर्शित लाने के मांगा जा रहा है जोकि ऑनइलान ट्रांजेक्शन में होने वाली गड़बड़ी फर्जीवाड़े पर अंकुश लगाने में सहायक सिद्ध होगी।
विज्ञापन
ट्रेन में यात्रा से पहले देख लें रेलवे का नया फरमान
5 of 7
वहीं रेलवे की ओर से आधार नंबर को अनिवार्य करने के कई कारण है। इसमें सबसे महत्वपूर्ण यात्रियों की पूरी जानकारी रेलवे के पास रहेगी। विभिन्न योजनाओं को तैयार करने में इस डाटा बेस का इस्तेमाल किया जाएगा। ई-टिकट लेने वाले यात्रियों से आधार नंबर को अनिवार्य करने के साथ ही काउंटर अथवा पीआरएस में ही इसे लागू किया जाएगा।
विज्ञापन
ट्रेन में यात्रा से पहले देख लें रेलवे का नया फरमान
6 of 7
रेलवे के अधिकारियों के अनुसार बोर्ड ने इस संबंध में जानकारी भेज दी है। आरक्षण टिकट के लिए जो भी पर्ची छपेगी, उसमें आधार नंबर लिखने के लिए भी फॉरमेट रहेगा। इस संबंध में सभी रेल मंडलों को जोन ने दिशा-निर्देश भेज दिया है।
ट्रेन में यात्रा से पहले देख लें रेलवे का नया फरमान
7 of 7
यात्रा करने वाले सदस्यों में किसी एक ही यात्री का आधार नंबर देना होगा। आधार नंबर वाले यात्री को अपना पहचान पत्र टीटीई को दिखाना अनिवार्य है। वहीं तत्काल कोटे की टिकट लेने के लिए भी यात्री आधार कार्ड दे सकते हैं। इससे पहले आधार कार्ड को पहचान पत्र के तौर पर रेलवे स्वीकार नहीं करता था।