बॉलीवुड की मशहूर गायिका नेहा कक्कड़ दुल्हन बनने जा रही हैं। उनकी शादी की तारीख भी सामने आ गई है। ज्यादा जानकारी के लिए खबर पढ़ें...
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 7
नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह
- फोटो : Instagram: @rohanpreetsingh
नेहा कक्कड़ पंजाब के पटियाला जिले की बहू बनेंगी। गायक रोहनप्रीत सिंह के साथ वे जल्द ही सात फेरे ले सकती हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर दोनों की रोका सेरेमनी की तस्वीरें भी वायरल हुई हैं।
विज्ञापन
3 of 7
नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह
- फोटो : instagram: @rohanpreetsingh
सूत्रों के अनुसार, 24 अक्तूबर को दिल्ली में दोनों शादी करेंगे। हालांकि दोनों के परिवारों ने इस मुद्दे पर चुप्पी साध रखी है। लेकिन कहा जा रहा है कि दोनों ने शादी करने का फैसला कर लिया है।
4 of 7
नेहा कक्कड़, रोहनप्रीत सिंह
- फोटो : Instagram: @nehakakkar @bb14kakhabri
पहले दोनों अपने रिश्ते को लेकर सार्वजनिक तौर पर चुप्पी साधे रहे लेकिन हाल ही में नेहा ने सोशल मीडिया पर रोहनप्रीत सिंह की तस्वीर शेयर करके लिखा था यू आर माइन।
विज्ञापन
5 of 7
नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह की रोका सेरेमनी की तस्वीर
- फोटो : Instagram: @bb14kakhabri
जवाब में रोहनप्रीत सिंह ने भी नेहा के साथ तस्वीर साझा की और लिखा ‘मीट माई जिंदगी’। इसके बाद दोनों के रोका सेरेमनी की तस्वीर सामने आई। इसमें रोहनप्रीत सिंह के साथ उनके माता-पिता भी नजर आ रहे हैं। परिवार दोनों के रिश्ते से काफी खुश हैं।
विज्ञापन
6 of 7
neha kakkar
- फोटो : instagram
मिली जानकारी के अनुसार, पटियाला के गायक रोहनप्रीत सिंह कुछ महीने पहले नेहा कक्कड़ से गाने ‘डायमंड दा छल्ला’ की शूटिंग के दौरान सेट पर मिले थे। इसी दौरान दोनों नजदीक आए।
रोहितप्रीत सिंह
- फोटो : Instagram: @rohanpreetsingh
रोहनप्रीत सिंह ने साल 2007 में सारेगामापा लिटिल चैंप टीवी शो में दूसरा स्थान हासिल किया था। वह रिएलिटी सिंगिंग शो राइजिंग स्टार-2 में भी हिस्सा ले चुके हैं। इस साल की शुरुआत में रोहनप्रीत सिंह को एक चैनल के ‘मुझसे शादी करोगे’ शो में भी देखा गया था। रोहनप्रीत सिंह के पिता गुरिंदरपाल सिंह पावरकॉम में नौकरी करते हैं। मां दलजीत कौर गृहणी हैं।