फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NEET टॉपर नवदीप डॉक्टर बनकर करेंगे ऐसा काम, फैसले पर मां बाप को नाज

Sun, 25 Jun 2017 11:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 6
नीट 2017 एग्जाम के ऑल इंडिया टॉपर नवदीप सिंह
नीट 2017 एग्जाम के ऑल इंडिया टॉपर नवदीप सिंह डॉक्टर बनकर एक ऐसा काम करेंगे, जिसके बारे में जानकर उनके मां बाप का सिर गर्व से ऊंचा हो गया।
विज्ञापन

2 of 6
नीट 2017 एग्जाम के ऑल इंडिया टॉपर नवदीप सिंह
दरअसल, नवदीप ​सिंह डॉक्टर बनकर कैंसर पी​ड़ितों की सेवा करना चाहते हैं। इसके लिए वे दिल्ली में मौलाना आजाद कॉलेज में दाखिला लेंगे, ताकि वहां पढ़ाई करके बीमारी से जुड़ी हर बारीक से बारीक जानकारी हासिल कर सकें। चंडीगढ़ के हेलिक्स इंस्टीट्यूट से कोचिंग लेने वाले मुक्तसर के नवदीप सिंह 99.99 प्रतिशत के साथ ऑल इंडिया टॉपर हैं। नवदीप ने एग्जाम में 697 मार्क्स लिए।
विज्ञापन

3 of 6
नीट 2017 एग्जाम के ऑल इंडिया टॉपर नवदीप सिंह
इस मुकाम तक पहुंचने के लिए नवदीप ने छह महीने 10-10 घंटे पढ़ाई की। एग्जाम से दो महीने पहले तो वे रोज 14-14 घंटे तक पढ़ते थे। किताबी कीड़ा नहीं बना, लेकिन सभी टॉपिक क्लीयर होने बहुत जरूरी हैं। मैं दिन भर में सिर्फ चार घंटे ही सो पता था। क्रिकेट का बहुत शौक था। रोज क्रिकेट खेलता था, लेकिन नीट की तैयारी के लिए उसे दरकिनार किया।

 

4 of 6
नीट 2017 एग्जाम के ऑल इंडिया टॉपर नवदीप सिंह
नवदीप का कहना है कि उसका सपना शुरु से ही डॉक्टर बनने का रहा है। इसलिए तैयारी में कोई कसर नहीं छोड़ी। अगर एग्जाम में टॉपर करना है तो अपने लक्ष्य पर फोकस रखो और जी जान से जुट जाओ। नवदीप बताते हैं कि कोई भी एग्जाम क्लीयर करने के लिए उसमें रुचि होना बहुत जरूरी है। मेरे पिता भौतिक विज्ञान के शिक्षक हैं। इसलिए इसी विषय के प्रति मेरी रुचि रही है।
विज्ञापन

5 of 6
NEET के टॉपर नवदीप सिंह
नवदीप ने बताया कि नीट की तैयारी के लिए फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी के प्रश्नों की तैयारी के लिए उन्होंने सबसे अधिक एनसीईआरटी की किताबें पढ़ीं। पर जिस तरह से परीक्षा के लिए तैयारी की थी, उसे अपना अच्छा रैंक आने की उम्मीद पूरी थी, लेकिन टॉप करुंगा सोचा न था। अब नवदीप का लक्ष्य दिल्ली के किसी नामी कॉलेज में दाखिला लेकर एमबीबीएस की तैयारी करने का है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
NEET के टॉपर नवदीप सिंह
नवदीप सिंह के पिता गोपाल सिंह सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल चड़ेवान में बतौर प्रिंसिपल तैनात हैं, जबकि नवदीप की माता सिमरजीत कौर लाइफ इंश्योरेंस कंपनी में कर्मचारी के तौर पर कार्यरत हैं। नवदीप का एक छोटा भाई भी है, जो इस समय दसवीं कक्षा में पढ़ रहा है। नवदीप ने 10वीं अकाल एकेडमी मुक्तसर और 12वीं शिवालिक पब्लिक स्कूल मुक्तसर से की है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें