फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुछ ऐसी है NEET के टॉपर नवदीप सिंह की लाइफ, जानें उनकी अनसुनी बातें

Sat, 24 Jun 2017 09:16 AM IST
जगदीश जोशी/अमर उजाला, मुक्तसर(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 6
NEET के टॉपर नवदीप सिंह
सीबीएसई ने नीट एग्जाम 2017 का रिजल्ट जारी कर दिया है, जिसमें पंजाब के नवदीप सिंह ऑल इंडिया टॉपर रहे। जानिए उनके बारे में सब कुछ।
विज्ञापन

2 of 6
NEET के टॉपर नवदीप सिंह
नवदीप सिंह पंजाब के मुक्तसर के रहने वाले हैं। नवदीप सिंह हेलिक्स चंडीगढ़ के स्टूडेंट हैं। नवदीप ने चंडीगढ़ के हेलेक्स इंस्टीट्यूट से कोचिंग ली थी। इन्होंने 99.99 प्रतिशत के साथ नीट एग्जाम में टॉप किया है। इन्हें 697 मार्क्स मिले। नवदीप ने इस उपलब्धि से जहां प्रदेश का नाम देश भर में रोशन किया, वहीं उनके मां बाप भी गौरवान्वित हैं।
विज्ञापन

3 of 6
NEET के टॉपर नवदीप सिंह
पंजाब में अबोहर रोड बाइपास स्थित गली नंबर 1 निवासी नवदीप सिंह के पिता गोपाल सिंह सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल चड़ेवान में बतौर प्रिंसिपल तैनात हैं, जबकि नवदीप की माता सिमरजीत कौर लाइफ इंश्योरेंस कंपनी में कर्मचारी के तौर पर कार्यरत हैं। नवदीप का एक छोटा भाई भी है, जो इस समय दसवीं कक्षा में पढ़ रहा है।

4 of 6
NEET के टॉपर नवदीप सिंह
नवदीप ने दसवीं तक की पढ़ाई मुक्तसर की अकाल एकेडमी से की। बारहवीं 88 प्रतिशत अंकों से शिवालिक पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल से की है। नवदीप सिंह ने बताया कि उसने जिस तरह से परीक्षा के लिए तैयारी की थी, उसे अपना अच्छा रैंक आने की उम्मीद पूरी थी, लेकिन टॉप करुंगा सोचा न था। 
विज्ञापन

5 of 6
NEET के टॉपर नवदीप सिंह
अब नवदीप का लक्ष्य दिल्ली के किसी नामी कॉलेज में दाखिला लेकर एमबीबीएस की तैयारी करने का है। नवदीप मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज दिल्ली में प्रवेश पाना चाहता है। नवदीप का लक्ष्य डॉक्टर बनकर गरीबों की सेवा करना है। नवदीप बताते हैं कि बस लगन और मेहनत के साथ टॉपिक क्लीयर करने की जरूरत हैं, सफलता जरूर मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
NEET के टॉपर नवदीप सिंह
नवदीप को क्रिकेट खेलने का काफी शौक है। पढ़ाई करते हुए रिलैक्स करने के लिए उन्हें जब भी मौका मिलता, वे दोस्तों के साथ क्रिकेट खेलने चले जाते थे। बेटे की इस उपलब्धि पर पिता गोपाल सिंह कहते हैं कि आज उनका सिर गर्व से ऊंचा हो गया है। नवदीप की मां सिमरजीत कौर का कहना है कि उसे अपने बेटे पर नाज है। उन्होंने यह खुशी अपने दफ्तर के सभी कर्मचारियों के साथ सांझी की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें