फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Navratri 2020: भव्य सजा माता मनसा देवी का दरबार, 15 नाकों पर होगी जांच फिर होंगे दर्शन, तस्वीरें

Sat, 17 Oct 2020 12:01 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला (हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 6
माता मनसा देवी। - फोटो : अमर उजाला
नवरात्र पर श्री माता मनसा देवी मंदिर की सुरक्षा चाक चौबंद होगी। शनिवार से शुरू होने वाले नवरात्र में जहां माता के दर्शन टोकन के माध्यम से होंगे, वहीं यहां पहुंचने वाले हर श्रद्धालु को मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग का भी ध्यान रखना होगा। पंचकूला पुलिस की ओर से लगाए 15 नाकों को पार करने के बाद ही श्रद्धालु माता के दर्शन कर पाएंगे। इन नाकों पर सभी आने-जाने वालों पर नजर रखी जाएगी। मंदिर में आने वाले वाहनों के लिए अलग-अलग पार्किंग की व्यवस्था की गई है। इस मेले के दौरान यातायात को सुचारू रखने के लिए निरीक्षक सुखदेव सिंह को तैनात किया गया है।
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
माता मनसा देवी। - फोटो : फाइल फोटो
एक सहायता केंद्र भी बनाया गया है। यहां महिला और पुरुष कर्मचारियों को तैनात किया गया है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए हरियाणा पुलिस के जवानों के अतिरिक्त महिला पुलिस और होम गार्ड के जवान भी अलग-अलग जगह पर तैनात रहेंगे। इसके साथ-साथ पुलिस और होम गार्ड के जवान मेले और पुलिस नाकों पर तैनात रहेंगे। 
विज्ञापन

3 of 6
माता मनसा देवी।
कांबिंग ड्यूटी की अहम भूमिका के लिए क्राइम ब्रांच सेक्टर-26 पंचकूला के इंचार्ज को तैनात किया गया है। इसके अलावा असाल्ट ग्रुप की टीम तैयार कर मेले में तैनात की गई है। असाल्ट ग्रुप बम की सूचना पर तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर कार्रवाई करेगा। इसके अलावा मेले में सुरक्षा के लिए डोर फ्रेम मैटल डिटेक्टर, क्राइसिस मैनेजमेंट टीम, स्ट्राइकिंग रिजर्व, टीयर गैस स्क्वायड, बम डिस्पोजल, एंबुलेंस, फायर बिग्रेड की टीम को भी तैनात किया गया है।

4 of 6
माता मनसा देवी। - फोटो : फाइल फोटो
प्यारा सजा है तेरा द्वार भवानी... 
माता मनसा देवी मंदिर में तैयारी पूरी कर ली गई हैं। कोविड-19 के कारण इस बार माता मनसा देवी मंदिर में माता के जयकारे तो गूंजेंगे पर अन्य कार्यक्रमों का आयोजन नहीं किया जाएगा। कोविड के कारण पंचकूला, कालका और चंडी मंदिर में हाथ-पांव धोने, थर्मल स्क्रीनिंग के साथ ही स्वच्छता की व्यवस्था की गई है। गेट नंबर-3 से टिकट के माध्यम से प्रवेश हो सकेगा। इसमें एक दिन में कुल 1600 श्रद्धालुओं को अनुमति दी गई है। फेसबुक और यू ट्यूब चैनल पर लाइव आरती देख सकेंगे।
विज्ञापन

5 of 6
माता मनसा देवी। - फोटो : अमर उजाला
18 प्रोटोकाल अफसरों की तैनाती
उपायुक्त मुकेश कुमार आहूजा ने बताया कि माता मनसा देवी मंदिर में शिफ्ट के अनुसार 18 अधिकारियों को नवरात्र मेला प्रोटोकोल आफिसर नियुक्त किया गया है। उपायुक्त के निर्देशानुसार अतिरिक्त उपायुक्त कम चीफ मेला आफिसर मनीता मलिक को कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए मेले का ओवरऑल इंचार्ज लगाया गया है। पुलिस उपायुक्त मोहित हांडा सुरक्षा प्रबंधों के साथ-साथ कानूनृ-व्यवस्था बनाए रखने और यातायात नियंत्रण भी देखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Punjab - फोटो : अमर उजाला
प्रोटोकोल ऑफिसर सुबह 6 से दोपहर 2 बजे और दूसरी शिफ्ट में दोपहर 2 से रात्रि 10 बजे तक नियुक्त रहेंगे। उपायुक्त ने बताया कि 17 अक्तूबर को पंचायती राज के कनिष्ठ अभियंता रमेश टंडन और राजबीर सिंह, 18 अक्तूबर को एओ रविंद्र यादव व हेमंत चड्ढा, 19 अक्तूबर को एसडीओ मार्केटिंग बोर्ड नवीन कुमार व हेमंत शर्मा, 20 अक्तूबर को कनिष्ठ अभियंता मार्केटिंग बोर्ड जोगेंद्र लाल व विजय सिंह को प्रोटोकोल आफिसर लगाया गया है। 21 अक्तूबर को कनिष्ठ अभियंता मार्केटिंग बोर्ड राजेश कुमार व राजेश धीमान तथा 22 अक्तूबर को कनिष्ठ अभियंता अतुल कादयान व प्रशांत शर्मा, 23 अक्तूबर को एओ रविन्द्र यादव व हेमंत चड्ढा, 24 अक्तूबर को हेमंत शर्मा और राजेश कुमार, 25 अक्तूबर को रमेश टंडन व कनिष्ठ अभियंता पंचायती राज के राजबीर सिंह को प्रोटोकोल अधिकारी लगाया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें